---Advertisement---

Viral News: ऑफिस जल्दी आना खा सकता है नौकरी, जानें हद से ज्यादा पंक्चुअल होना लड़की पर कैसे पड़ा भारी?

Viral News: ऑफिस जल्दी आना हमेशा अच्छा आदत मानी जाती है। लेकिन क्या हो जब किसी लड़की की नौकरी जाने का ही ये कारण बन जाए। स्पेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कंपनी और कोर्ट दोनों ने लड़की के खिलाफ फैसला सुनाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 11, 2025 2:43 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: लोगों की नौकरी आज से पहले लेट आने पर तो जाते हुए देखी होगी, लेकिन ऐसा मामला पहली बार पढ़ रहे होंगे कि, एक लड़की को उसकी कंपनी ने सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि वो ऑफिस टाइम से 40 मिनट पहले आ जाया करती थी।इतना ही नहीं या मामला कोर्ट तब पहुंचा। जिसके बाद कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसे सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। ये घटना स्पेन की एक कंपनी की है। इस खबर को जो भी पढ़ और सुन रहा है वो हैरान है आखिर ऐसा भी कोई कर सकता है। सोशल मीडिया पर ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऑफिस जल्दी आने पर कंपनी ने लड़की को निकाला

स्पेन में 22 साल की लड़की को उसकी कंपनी ने सिर्फ इस लिए निकल दिया क्योंकि वो 7.30 की शिफ्ट होने के बाद भी 6.45 बजे आ जाती थी। कई बार पहले तो लड़की को टोका गया नोटिस दिया लेकिन वो नहीं मानी । जिसके बाद उन्हें मजबूरन इस कदम को उठाने पड़ा है। लड़की दो सालों से कंपनी से जुड़ी हुई थी। वो अपने टाइम को लेकर काफी सीरियस रहती थी। लेकिन ऑफिस वालों को उनका जल्दी आना अच्छा नहीं लगता था। इसीलिए वो मना करते थे। लेकिन वो नहीं मनाती थी। जिसके बाद मजबूर होकर उसे ऑफिस से निकालना पड़ा।

पंक्चुअल लड़की को ऑफिस से निकालने वाली कंपनी का कोर्ट ने क्यों दिया साथ?

महिला कर्मचारी को जब जल्दी आने के कारण कंपनी ने निकाला तो वो कोर्ट तक अपने अधिकार के लिए गई। जहां पर कंपनी की तरफ से बचाव में सबूत के साथ दलील दी गई कि, लड़की जल्दी आने के बाद भी काम नहीं करती थी। क्योंकि काम शिफ्ट पर शुरु होता था। इसीलिए उन्हें महिला कर्मचारी से कोई फायदा नहीं हो रहा था। बिना काम के जल्दी आना और फिर बैठे रहना कंपनी के नियमों के विरुध था , इसीलिए उसे हटाय़ा गया है। जिसके बाद कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा युवती ने कंपनी के नियमों को तोड़ा है, इसीलिए उसे निकाला जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026