---Advertisement---

Viral News: मां बनी डायन ब्यॉयफ्रेंड संग मिलकर बच्ची की दी खौफनाक बलि, पुलिस ने किया जादूगरनी भगतिनी का खुलासा

Viral News: झारखंड के हजारीबाग में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बच्ची की बलि दे दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 2, 2026 1:39 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: रिश्तों को तार-तार करने वाली घटानाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इन्हें देखने और सुनने के बाद लोगों को लगता है कि, कलयुग आ गया है। वो जैसे ही इन क्रूर घटनाओं को भूलते हैं वैसे ही कोई नई डरावनी न्यूज सामने आ जाती है। ताजा मामला झारखंड के हजारीबाग से आया है। यहां पर एक मां ने अपनी 13 साल की बच्ची की खौफनाक बलि दी है। उसने इस घटना को भगतिनी और प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने इसका खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है।महिला ने अपनी बेटी को सिर्फ इसीलिए मार दिया क्योंकि उसका बेटा दिमागी रुप से बीमार था।  भगतिनी ने ठीक करने का दावा करते हुए बच्ची की बलि दिलवाई।

Viral News: झारखंड के हजारीबाग  में मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की दी बलि

घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग की पुलिस के वीडियो को Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिसमें पुलिस अधिकारी के द्वारा बताया जा रहा है कि, 21 मार्च को रामनवमी के अष्टमी के दिन रेशमीदेवी अपनी 13 साल की बेटी को गांव की जादू -टोना करने वाली भगतिनी के पास लेकर गई।

देखें वीडियो

इस दौरान उसका प्रेमी भीमराम भी मौजूद था। तीनों ने बच्ची का गला दबाकर फिर उसके सिर पर पत्थर से हमला लिया। जिसमें बच्ची की जान चली गई। मां रेशमदेवी ने बेटो की मारने के बाद पुलिस में जाकर मामला दर्द करवाया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला इस घटना में खुद मृतका की मां, एक आदमी और गांव भी भगतनी लिप्त है। तीनों को पकड़ लिया गया है।

 झारखंड की घटना से इलाके में फैली सनसनी

ये खौफनाक मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मौजूद कुसुम्भा गांव का है। रेशमी देवी ने मानसिक रुप से बीमार बेटे को ठीक करने के लिए भगतिनी शांति देवी और प्रेमी भीमराम के साथ मिलकर अंजाम दिया है। महिला भगतिनी के संपर्क में करीब 3 महीने से थी। 13 साल की बच्ची को मारने से पहले तीनों ने सुनसान इलाके में पूजा-पाठ किया था। इसके बाद बच्ची को मार डाला है। अंधविश्वास में मासूम की बलि लिए जाने का ये मामला काफी चौंकाने वाला है।  मां के द्वारा किया गया ये कृत्य लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी खास चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अप्रैल 2, 2026

Income Tax News

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026

Viral Video

अप्रैल 2, 2026

IRCTC E-Pantry Service

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026