Viral News: आजकल घर बैठे लोग अपने सामान को आर्डर करते हैं। ग्रोसरी हो या फिर अपनी जरूरत के समान लोगों को मिनट में डिलीवर किया जाता है और इस सब के बीच डिलीवरी बॉय का बहुत बड़ा योगदान होता है। हालांकि वायरल न्यूज में महिला ने दावा किया कि उनके द्वारा आर्डर किए गए सामान को न सिर्फ खोला गया बल्कि डिलीवरी बॉय ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। डिलीवरी बॉय ने ऐसा ऑफर दिया। पर्सनल सामान को लेकर जिस तरह से डिलीवरी बॉय ने जिस तरह की टिप्पणी की उसने सबके होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है। आइए जानते हैं viral.humours इंस्टाग्राम से वायरल न्यूज़ में क्या है डिटेल्स।
डिलीवरी बॉय की नीच हरकत जान उड़ जाएंगे होश
View this post on Instagram
वायरल न्यूज की बात करें तो इसके जरिए महिला ने अपनी बात लोगों को कही है। जहां उन्होंने बताया कि एक पर्सनल सामान ऑर्डर किया था लेकिन जब उसे वह समान मिला तो वह पहले से खुला हुआ था। जब डिलीवरी बॉय सामान देने के लिए आया तो महिला को असहज करने की कोशिश की। वायरल न्यूज में महिला ने खुद बताया कि उन्होंने सामान ऑर्डर किया था। जहां उसे डिलीवरी बॉय ने कॉल कर कहा कि ब्लिंकिट आर्डर है कहां हो आप। बहुत अजीब तरीके से घूरते हुए उसने समान डिलीवर किया।
Viral News में जानें क्या बोली महिला
इसके साथ महिला ने कहा कि डिलिवरी बॉय ने बाद में कॉल किया और कहा कि “मैम यह क्या चीज है। आप क्यों यह सब इस्तेमाल कर रही हो मुझे कर लो बहुत मजा दूंगा।” यह सुनने के साथ महिला के होश उड़ गए और सोशल मीडिया पर इसको पोस्ट करते हुए महिला ने कहा मुझे सांत्वाना नहीं चाहिए लेकिन इस तरह के लोगों की वजह से आजकल लड़कियां सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही महिलाएं ऑनलाइन डिलीवरी एप से भी सवाल किए हैं कि आखिर क्यों उसे अनसील पैकेट दिया गया और डिलीवरी बॉय के साथ क्या हुआ। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर आग की तरह वायरल हो रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






