---Advertisement---

Viral Video: दौड़ती रहीं स्कूली बच्चियां और छेड़ते रहे दरिंदे, वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस ने ऐसे किया एनकाउंटर

Viral Video: देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाल दरिंदों को हुआ एनकाउंटर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 7, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दिल दहला देने वाला Viral Video सामने आया था। इसमें स्कूली बच्चियों के साथ कुछ लड़के बीच सड़क पर छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान ये लड़कियां दौड़कर अपने आप को बचाती दिख रही थीं। ये घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर रोड की थी। इसके वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आया था। अब इन दरिंदों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

स्कूली छात्राओं को छेड़ने वाले दरिदों का एनकाउंटर

यूपी पुलिस ने रविवार की रात को मुठभेड़ के दौरान दो लड़कों का एनकाउंटर किया है। इन दोनों के पैरों में गोली लगी है। एनकाउंटर के बाद दोनों दरिंदों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल हुए आरोपियों का नाम रितिक यादव और धीरज पटेल है। इस घटना में 4 लोग आरोपी हैं। दो का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है तो वहीं, दो आरोपी फरार हैं।

एनकाउंटर के बाद का Viral Video

इस घटना के वीडियो को एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने अपलोड किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “यूपी के जिला देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदों को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी। धीरज पटेल और रितिक यादव गिरफ्तार हैं। इनके 2 साथी फरार हैं।” वीडियो में दखा जा सकता है कि, गोली लगने के बाद आरोपी किस तरह से तड़प रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026