Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से भरोसा उठने लगा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर से आया है। यहां पर एक बीवी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पकड़ा है। आदमी BSF में सब इंस्पेक्टर पद पर बताया जा रहा है। उसकी तीन साल रहले शादी हो गई थी। लेकिन वो बीवी को छोड़कर पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रहा था। लेकिन अचानक से बीवी ने वहां पहुंच कर पूरा खेल पलट दिया है। अब इसी घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या हुआ जब BSF सब इंस्पेक्टर को बीवी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा?
पति-पत्नी और वो जुड़ा ये वायरल वीडियो एक्स पर Ajit Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ब्रो का नाम आकाश कुमार है। ब्रो BSF की नौकरी करते है।ब्रो की शादी 3 साल पहले हुई थी ब्रा ने शादी के तीसरे दिन ही पत्नी को मारने पीटने लगे, पत्नी ने इनसे अलग होने के लिए कोर्ट न केस कर दिया मामला कोर्ट में चल रहा है।
देखें वीडियो
ब्रो का नाम आकाश कुमार है
ब्रो BSF की नौकरी करते हैब्रो की शादी 3 साल पहले हुई थी ब्रा ने शादी के तीसरे दिन ही पत्नी को मारने पीटने लगे
पत्नी ने इनसे अलग होने के लिए कोर्ट न केस कर दिया मामला कोर्ट में चल रहा है
ब्रो घर से बोल के निकल थे हम इंदौर जा रहे है तैयारी करने… pic.twitter.com/mMBIQO8aDB
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) September 2, 2026
ब्रो घर से बोल के निकल थे हम इंदौर जा रहे है तैयारी करने। ब्रो यहां एक लड़की को लेके होटल में तीन दिन से रुके है होटल वाले को अपनी पत्नी बताए है।लेकिन किसी तरह से ये खबर पहली पत्नी को पता चल जाता है और पहली वाली पत्नी होटल में ब्रो को रंगे हाथ पकड़ लेती है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी पति आकाश कुमार निरंजन की पत्नी पुलिस के साथ होटल के कमरे में पहुंच जाती है। वो पति और उसकी प्रेमिका को बाथरुम से निकलवा लेती है। इस दौरान वो पीटने की कोशिश करती है। लेकिन पुलिस वाले उसे रोक देते हैं। इस दौरान महिल पर जिंदगी खराब करने के आरोप लगा रही है।
Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान
मध्य प्रदेश के इंदौर से आए इस वायरल वीडियो को एक्स पर 2 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 57000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। अधिकतर लोग इसे धोखा बता रहे हैं। काफी लोगों का पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते से भरोसा उठ गया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







