---Advertisement---

Viral Video: पीएम मोदी जिस 10 के नोट से खरीदी झालमुरी वो बना बेशकीमती, जानें किसने दुकानदार को दिया लखपति बनने का ऑफर

Viral Video: जिस 10 रुपये से पीएम मोदी को झालमुरी दिया दुकानदार उसके लिए मिला लखपति बनने का ऑफर, आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो ने लोगों को क्यों हैरान कर दिया है जहां शख्स लाख रुपए देने की बात कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 3:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक चुनावी दौरे के बीच सुरक्षा को दरकिनार करते हुए झालमुरी खाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक छोटी सी दुकान पर पहुंचते हैं। झालमुरी बेचने वाला शख्स सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है लेकिन क्या आपको पता है कि 10 के नोट से मोदी जी को नमकीन खिलाने वाले यह शख्स के पास लखपति बनने का मौका है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक शख्स ने दुकानदार युवक को 10 के बदले 1 लाख से ज्यादा देने की बात की है। आइए जानते हैं।

Viral Video में कौन है शख्स जो मोदी जी के 10 के नोट पर लुटा रहा लाख

@TheRakesh_IND x पर वायरल वीडियो में शख्स कहता हुआ नजर आता है कि “कल मोदी जी एक दुकान पर गए वहां पर उन्होंने नमकीन दुकानदार से खरीदी। इसके बदले में मोदी जी ने ने 10 का नोट दिया मैं रोहित खालसा पानीपत हरियाणा उस नोट को उस भाई से एक लाख 11000 में खरीदने को तैयार है। अगर वह दे दे तो जो नोट मोदी जी ने 10 का उस भाई को दिया उस नोट को मैं खरीदना चाहता हूं।”

वायरल वीडियो को लेकर लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

वहीं इस वायरल वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूज़र ने कहा ऐसा क्या है उसमें तो एक ने कहा भारत में मूर्खों की कमी नहीं। एक यूजर ने कहा यह क्या मजाक है एक ने लिखा मैं तो सोच ही रहा था लेकिन वह बंदा इतना नर्वस था कि उसने रखा ही नहीं होगा। एक ने कहा उसे बेचारे ने चला दिया होगा वह नोट। बाकी यूजर्स भी वायरल वीडियो पर चटकारे लेते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आखिर कैसे पीएम मोदी की वजह से सेंसेशन बना शख्स

गौरतलब है कि झारग्राम में झालमुरी खाने के लिए एक दुकान पर पीएम मोदी रुकते हैं और इस दौरान 10 रुपए की नोट उसे देते हैं। इतना ही नहीं दुकानदार जब पीएम मोदी से पूछता है कि क्या आप प्याज खाते हैं तब वह जवाब देते हैं, “हां खाता हूं लेकिन किसी का दिमाग नहीं खाता हूं।” यह शख्स इंटरनेट पर चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026