---Advertisement---

Viral Video: 5 साल की लड़की ने कसावु साड़ी पहनकर दिखाई गजब की स्केटिंग, करतब देख मचा बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें 5 साल की लड़की स्केटिंग करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी भी निगाहे थम जाए और आप यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि आखिर यह हो क्या रहा है। इस लड़की के हुनर को देख इंटरनेट भी कायल हो गया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और स्प्रिंग की तरह यह लड़की सोशल मीडिया पर करतब दिखा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 11:15 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: केरल में ओणम का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास दिन पर हर तरफ जश्न का माहौल होता है और ऐसे में महिलाओं के बीच कसावु साड़ी पहनने का ट्रेंड काफी ज्यादा है। इस त्यौहार की खूबसूरती बढ़ जाती है जब कसावु साड़ी पहनकर महिलाओं की अलग-अलग झलक देखने को मिलती है। ऐसे में ओणम के त्यौहार का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप काफी इंप्रेस होंगे। दरअसल कसावु पहनकर एक 5 साल की लड़की गजब स्केटिंग करती हुई नजर आई और उस लड़की के इस हुनर को देख इंटरनेट भी कायल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5 साल की उम्र में है गजब का हुनर

मिली जानकारी के मुताबिक स्केटिंग कर रही इस लड़की का नाम ऐराह आयमन खान है और उसे स्केटिंग का बहुत शौक है। यही वजह है कि सिर्फ 5 साल की उम्र में वह अपने हुनर से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। कहा जाता है कि यह लड़की पिछले लंबे समय से स्केटिंग कर रही हैं और यह उनकी हॉबी है तभी तो कसावु साड़ी पहनकर भी उसका जलवा साफ झलक रहा है। वह साड़ी में स्केटिंग करते हुए इतनी कंफर्टेबल है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर स्प्रिंग की तरह कैसे घूम रही है।

लड़की के इस वीडियो मिले इतने लाइक्स

वायरल हो रहा यह वीडियो फोटोग्राफर नवाफ शराफुद्दीन नाम बनाया है और फिलहाल यह काफी चर्चा में है। इस वीडियो को navaf_ इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 7 लाख से से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो कोच्चि स्थित एक निजी स्केटपार्क में बनाया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कसावु साड़ी पहनी हुई यह लड़की जब स्केटर को देखती हैं तो वह उसे हाथ में लेकर दीवारों पर ऐसे स्केटिंग करती है जैसे उसे किसी चीज का डर नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026