---Advertisement---

Viral Video: 62 साल के महावत ने हाथी को दिलाया गुस्सा तो बन गया कचूमर, कुचल-कुचल कर की ये हालत

Viral Video: एक हाथी को छेड़ने के चक्कर में एक मलिक ने गंवाई जान, बेजुबान जानवर को परेशान करने के बाद आई आफत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखिए क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 4:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि जानवर को छेड़ने के बाद वह तुम्हें छोड़ेगा नहीं। भले वह कितना भी वफादार हो लेकिन उसकी जान पर जब बात आती है तो वह यह नहीं देखा कि सामने उसका मालिक है या कोई और। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद आप कांप जाएंगे क्योंकि यहां एक हाथी ने अपने मालिक का वह अंजाम किया जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

https://twitter.com/DR_Ambedkarji/status/1804675709249679393

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पहले मलिक उस हाथी को एक डंडे के सारे चिढ़ाते हुए नजर आता है। कभी वह उसके पैर पर डंडा सहलाते हुए दिखता है तो कभी कुछ और। ऐसे में हाथी को गुस्सा आ जाता है और वह उसे पटक देता है। पटकने के बाद अपने सूंड और पैर के सहारे वह उस 62 साल के शख्स के साथ कुछ ऐसा करता है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वह उस शख्स को पटक कर खूब मारता है और अंजाम देखने लायक है।

यहां की है ये घटना

@DR_Ambedkarji एक्स चैनल से शेयर किए गए इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया इसलिए मैं बार-बार कहता रहता हूं कि हाथी बहुत शांत जानवर हैं। उसको मत छेड़ो मत छेड़ो। जिस दिन उसको गुस्सा आ गया तो तुम्हारा ऐसा ही हाल होगा जैसा इस 62 साल के व्यक्ति का हुआ है यह व्यक्ति हाथी को बार-बार अटैक कर रहा था। घटना साउथ की है।

वीडियो देख लोग कह रहे हैं ये बात

इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि दक्षिण भारत के कल्लार में एक सफारी केंद्र में एक हाथी द्वारा हमला किए जाने और कुचले जाने से एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सफारी खत्म होने के बाद व्यक्ति उस हाथी को बांधने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसने अपनी जान गंवा दी। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा जानवर हो या इंसान उसे इतना मत सताओ कि वह अपने आप सम्मान को खो दे और जब आत्मसम्मान नहीं रहता तो वह विद्रोही बन जाता है और उसका हर कार्य आक्रमणकारी ही होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026