---Advertisement---

Viral Video: गली के कुत्ते से चुल्ल करना लड़के को पड़ा महंगा, देखें कैसे डॉगेश गैंग ने लिया बदला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर गली के कुत्ते को तंग करते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ता गैंग लड़के को सबक सिखा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 17, 2025 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी बेजुबान से पंगा लेना भारी पड़ जाता है। ये बात सभी ने सुनी तो होगी, लेकिन अब इस वायरल वीडियो के जरिए देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का कुत्ते को तंग कर रहा होता है। लेकिन तभी कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ता है। लड़के को उसकी हरकत का तुरंत ही फल मिल जाता है। ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

कुत्ते से पंगा लेना युवक को पड़ा भारी

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का कूड़ेखान में खाना खा रहे गली के कुत्ते को ना सिर्फ तंग करता है बल्कि उसे मारने की कोशिश भी करता है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं, लेकिन उसे रोकने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है। युवक की हरकत से कुत्ते इतने ज्यादा गुस्से में आते हैं कि, वो उसे बुरी तरह उसे दौड़ा देते हैं। लड़के पर कुत्तों का झुंड हमला कर देता है।

Viral Video यूजर्स को आ रहा खूब पसंद

कुत्ते को तंग करते इस लड़के का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 16 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 94 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘डॉगेश गैंग से पंगा’। दूसरा लिखता है, ‘कहे थे कुकुर से पंगा नहीं लेना था’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों को तो काटना ही चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026