---Advertisement---

Viral Video: छोटी सी टीर्री पर स्कूली बच्चों के झुंड ने जमकर किया तांडव, ऑटो ड्राइवर की इस हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा

Viral Video: चलते हुए ऑटो पर लापरवाही से नाचते स्कूली लड़कों का वीडियों तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 17, 2024 4:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्कूली बच्चों को ले जाते वाहनों की लापरवाही पर अकसर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन उसके बाद भी इन्हें ना तो रोका जाता है और ना ही कोई एक्शन लिया जाता है। एक बार फिर से ऑटो चालक पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक छोटी सी टीर्री पर कुछ स्कूली बच्चों का झुंड धमाचौकड़ी कर रहा है। इस दौरान ऑटो वाला भी ऑटो चला रहा है। लड़के बहुत ही लापरवाही से ऑटो के ऊपर बैठे हुए हैं इसके साथ ही कुछ छात्र खड़े होकर भी चिल्ला रहे हैं।

ऑटो में मस्ती करते स्कूली बच्चों का Viral Video


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, इस दौरान कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस वीडियो को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “यह वीडियो यूपी के हापुड़ का है देखिए किस तरह से स्कूल के बच्चे ई-रिक्शा पर स्टंटबाजी कर रहे है और ऑटो वाला भी मजे से ऑटो चला रहा। वीडियो में जिस तरह ये से हल्ला करते हुए मस्ती कर रहे हैं वो किसी को डरा सकता है। वीडियो में ऑटो चालकर कुछ कहता हुआ भी सुना जा सकता है लेकिन उसके बाद भी बच्चे लापरवाही दिखाते हुए बाज नहीं आ रहे हैं।”

वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ये वीडियो 17 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा भी फूट रहा है। वह ऑटो चालक पर सवाल खड़ करते हुए बोल रहे हैं कि, इस पर एक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, इस लापरवाही से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को देख माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026