---Advertisement---

Viral Video: प्रचंड मूर्ख! जंगली भालू को कुत्ता समझकर खिला रहा था चीज, मगर तभी पलट गया सारा खेल, देखें असली खौफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भालू और आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे युवक ऐसी बेवकूफी करता है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का सिर घूम जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की मूर्खता की कोई भी सीमा नहीं है, ये बात हम सभी जानते और मानते तो है, लेकिन जब स्थिति आती है तो उस पर अमल करना भूल जाते हैं। प्रचंड मूर्खता से भरा एक वीडियो Social Media पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक आदमी जंगल में गाड़ी रोकर भालू को कुत्ते की तरह चीज खिला रहा है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से सारी स्थिति बदल जाती है और सामने होता है बस खौफ।

भालू को पालतू जानवर समझना आदमी को पड़ा भारी

इंसान और भालू के बीच का ये डरावना वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1931530429019922573

लेकिन इसे Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी जंगल में गाड़ी को रोके हुए है और भालू को नीचे उतरकर कुछ खिला रहा है। इस दौरान वो ऐसे रिएक्ट कर रहा है, जैसे कि ये कोई जंगली जानवर ना हो बल्कि कोई पालतू कुत्ता हो। तभी अचानक से भालू आदमी पर हमला कर देता है और वीडियो खत्म हो जाती है। भालू के हमले के बाद आदमी बचा या फिर नहीं बचा, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन ये काफी खौफनाक वीडियो है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 8 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 1 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं. तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ लोग जन्म से ही बेवकूफ होते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘मुझे लगता है कि भालू जीत गया होगा’। तीसरा लिखता है, ‘कैमरा मैन ने शायद उसे बचा लिया होगा’। वहीं, एक यूजर लिखता है, ‘चतुर भालू और बेवकूफ इंसान’। इस वायरल वीडियो ने लोगों को सोच में डाल दिया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026