Viral Video: बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जाती महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल , वह गाड़ी पर नंबर चिपकाकर जा रही थी। जिसके बाद सड़क पर अन्य महिला ने रोक लिया और सवाल करना शुरु कर दिए। दूसरों का चालान काटने वाली महिला पुलिसकर्मी पर आम नागरिक से मिली तो उसके पास कोई जवाब नहीं रहा। इस दौरान महिला जवान के साथ चल रहे आदमी के साथ अन्य महिला की काफी तीखी बहस हुई है। वो चालान कटवाने के लिए कह रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तरफ से भी रिएक्शन आया है।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गलती पर भड़की महिला
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर चलती महिला जवान के वायरल वीडियो को एक्स पर The Nalanda Index नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देत हुए लिखा है, ‘खुद दूसरों का चालान काटने वाली पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान जब खुद ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आएं, तो इसे क्या कहेंगे?
देखें वीडियोे
खुद दूसरों का चालान काटने वाली पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान जब खुद ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आएं, तो इसे क्या कहेंगे?
आरोप है कि गाड़ी नंबर BR01H D3213 की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाया गया है और महिला जवान बिना हेलमेट के भी नजर आ रही हैं।
कानून सिर्फ आम जनता के लिए है या पुलिसकर्मियों पर भी लागू होता है?
पहले खुद नियमों का पालन कीजिए, फिर जनता को कानून का पाठ पढ़ाइए!
पटना ट्रैफिक पुलिस इस मामले की जांच करे और कार्रवाई करे।
@PatnaPolice24x7 @bihar_police @samrat4bjp @BiharCMQRT— The Nalanda Index (@Nalanda_index) October 31, 2026
आरोप है कि गाड़ी नंबर BR01H D3213 की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाया गया है और महिला जवान बिना हेलमेट के भी नजर आ रही हैं।कानून सिर्फ आम जनता के लिए है या पुलिसकर्मियों पर भी लागू होता है?पहले खुद नियमों का पालन कीजिए, फिर जनता को कानून का पाठ पढ़ाइए! पटना ट्रैफिक पुलिस इस मामले की जांच करे और कार्रवाई करे।’ वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, किस तरह आम महिला के द्वारा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का मुद्दा उठाया जा रहा है और चालान काटवाने की बात कही जा रही है।
Viral Video पर हुआ एक्शन
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को 31 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, भाई यही तो पावर का सदुपयोग है खुद का चालान नहीं करेंगे ये लोग। वहीं, मामले का वायरल होने पर बिहार पुलिस का भी रिएक्शन सामने आयी है। जिसमें पटना पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि, सूचना संबंधित ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है







