---Advertisement---

Viral Video: आदमी ने ट्रेन में लड़के को किया जबरन किस, छेड़छाड़ पर युवक ने काटा कोहराम, पत्नी ने ऐसे किया अश्लील पति का बचाव

Viral Video: ट्रेन में महिलाओं और लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। जिन पर कार्रवाई भी होती है। लेकिन ऐसा मामला शायद आप पहली बार कैमरे में देख रहे होंगे, जब एक अश्लील आदमी ने लड़के को जबरन रेल के अंदर पकड़कर चूम लिया। लड़के को जब अपने साथ ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 5, 2025 5:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में महिलाओं और लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। जिन पर कार्रवाई भी होती है। लेकिन ऐसा मामला शायद आप पहली बार कैमरे में देख रहे होंगे, जब एक अश्लील आदमी ने लड़के को जबरन रेल के अंदर पकड़कर चूम लिया। लड़के को जब अपने साथ हुई इस छेड़छोड़ का एहसास हुआ तो उसने वीडियो बनाते हुए यात्रियों के सामने ही दरिंदे की पोल खोलते हुए न्याय की गुहार लगाई। लेकिन इस दौरान वहां पर मौजूद लोग खामोश ही दिखे। आरोपी ने अपनी गलती मानी। लेकिन लड़के को बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था। वो जैसे ही उसे पीटने के लिए आगे बढ़ा आरोपी की पत्नी सामने आ गई और बचाने लगी। अब ये वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

ट्रेन में लड़के को आदमी ने जबरन किया किस

लड़के के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के NCMIndia Council For Men Affairs हैंडल से 4 मार्च को अपलोड किया गया था।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में आदमियों के शोषण पर कानून बनाने की बात कही जा रही है। ये घटना कब और कहां की है? इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का वीडियो बनाते हुए चिल्ला रहा है और कह रहा है कि, सामने दिख रहे व्यक्ति ने उसे जबरन किस किया है। इस दौरान आरोपी अपनी गलती मान रहा है। लड़का चिल्लाते हुए कह रहा है कि, मेरी कोई सुन नहीं रहा है। अगर लड़की या फिर इसकी पत्नी के साथ ऐसा कुछ होता तो माहौल अलग होता। लड़का काफी गुस्से में है और अपनी इज्जत की गुहार लगा रहा है। इस बीच वह जैसे ही आरोपी की तरफ पीटने के लिए बढ़ता है। उसकी पत्नी आ जाती है और गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते हुए पति को छोड़ने के लिए बोलती है। इस तरह वह अपने पति को बचा लेती है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

ये वायरल वीडियो एक्स पर 4 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘क्या दिन देखने पड़ रहे हैं अब आदमी ही आदमी से प्यार करने लगा है’। दूसरा लिखता है कि, ‘गलती से पूरा किस कर लिया बीवी भी बचाव कर रही ये क्या चल रहा है’? वहीं, कुछ लोगों ने आवाज उठाते हुए कहा है कि, पुरुषों के लिए कानून बने।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhooth Bangla Teaser

मार्च 12, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 12, 2026

The 50

मार्च 12, 2026

Aamir Khan

मार्च 12, 2026

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 11, 2026