---Advertisement---

Viral Video:  बर्फ में जमे मोर को आदमी ने हथौड़ा मारकर किया आजाद, फिर खास अंदाज में पक्षी ने दिया धन्यवाद

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बर्फ में जमे मोर को आजाद कर रहा है। इसके बाद खूबसूरत पक्षी खास अंदाज में थैंक्स बोलता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 26, 2026 2:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  इंसानों की तादाद भले ही धरती पर ज्यादा हो लेकिन कभी-कभी ही इंसानियत देखने को मिलती है। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक आदमी कड़कड़ाती ठंड में बर्फ से जमे मोर को आजाद कर रहा है। जान बचने के बाद मोर जिस खास अंदाज में धन्यवाद करता है। उसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं।  इंसान और जानवर के बीच की ये केमिस्ट्री उन्हें खूब पसंद आ रही है। ये वीडियो सीधे दिल को छू रहा है।

जान बचने पर आदमी ने किया खास धन्यवाद

मोर का ये वायरल वीडियो  Md Alam नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘यह मोर बर्फ पर नहीं, हौसलों पर खड़ा है। यह हमें याद दिलाता है, कि हालात चाहे जितने सख़्त हों, उम्मीद हमेशा रंगों में लौटती है।’ वीडियो में एक बर्फ से ढकी हुई खूबसूरत जगह दिख रही है।  तभी एक आदमी  हथौड़ा लेकर आता है और बर्फ से  जम चुके मोर को इसकी मदद से आजाद करता है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, इस खूबसूरत पक्षी पर किस तरह से  मोटी बर्फ की परत जम चुकी है।  अगर व्यक्ति के द्वारा उसे बचाया ना जाता तो वो इस बर्फ में जिंदा दफन हो जाता। आदमी जब मोर की जान बचा लेता है तो वो उसे अपने खूबसूरत पंख दिखाते हुए नाचकर दिखाता है।  मोर अपनी जान बचाने का धन्यवाद अपने खूबसूरत डांस से दे रहा है।

Viral Video यूजर्स का दिल जीत रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहा का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।  लेकिन इसे एक्स पर 24 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 412.1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स इसे एआई का कमाल बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, सच में भाई, ठंड कुछ ज़्यादा ही पड़ रही है मोर क्या, इंसान भी जम जाए ऐसे मौसम में। इस वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026

मार्च 16, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 16, 2026

Karnataka Viral Video

मार्च 16, 2026

Lucknow Viral Video

मार्च 16, 2026

Nora Fatehi

मार्च 16, 2026

Farrhana Bhatt

मार्च 16, 2026