---Advertisement---

Viral Video: बीच नदी में नहाने उतरे आदमी ने शिकारी मगरमच्छ को उठाकर फेंका, बहादुरी देख यूजर्स मल रहे आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह बीच नदी में नहा रहा था लेकिन तभी उसके पास मगरमच्छ आ गया। इसकेबाद उसने जो किया वो वायरल हो गया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 22, 2025 1:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी किस्मत इतनी ज्यादा मेहरबान होती है कि, इंसान मौत को हाथों से खेल लेता है और उसे कुछ भी नहीं होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही उदाहरण पेश करता एक वायरल वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें एक आदमी बीच नदी में उतरा हुआ है और नहा रहा है। इस दौरान वह पानी का आनंद उठाते हुए मजे ले रहा है। लेकिन तभी वहां पर मगरमच्छ आ जाता है और उसके बाद जो होता है वो वायरल हो जाता है। ये वीडियो यूजर्स को दंग कर रहा है।

मगरमच्छ पर भारी पड़ा आदमी

इस Viral Video में दिख रहे लड़के ने जिस तरह से खूंखार शिकारी मगरमच्छ को डील किया उसे देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

Watch Post

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक आदमी शर्टलेस होकर बीच नदी में नहा रहा है। इस पल को वो खूब एंजोए कर रहा है। लेकिन तभी उसे एहसास होता है कि, पानी में कुछ है। वह अपने हाथ से उसे ढूंढना शुरु कर देता है, थोड़ी देर में आदमी के हाथों में एक मगरमच्छ होता है, जिसे देखकर पहले तो वह डर जाता है। इसके बाद वह उसे पानी में फेंककर दौड़ता हुआ अपनी नाव पर सवार हो जाता है। जान बचने पर वह काफी खुश होता है लेकिन जो उसके साथ हुआ है उसका खौफ भी चेहरे पर देखा जा सकता है।

Viral Video चौंका रहा

इस मौत से खेलने वाले आदमी के वायरल वीडियो को Instagram Account के bajoellente11 हैंडल से एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में 5 लाख 71 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स के खूब कमेंट भी आ रहे हैं। अधितर यूजर्स इस आदमी को लक्की बता रहे हैं। ये घटना कब और कहां की है? इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन जिस तरह से इस आदमी ने मगरमच्छ को पानी में उठाकर हाथों से फेंका उसे देख यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026