---Advertisement---

Viral Video: मां की एक भूल बच्ची के लिए बनी काल, आंखों के सामने 12 वें फ्लोर से गिरी मासूम , डरा रहा खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक बच्ची मां की आंखों से सामने ही 12वें फ्लोर से गिर गई। महिला की एक गलती मासूम के लिए काल बनी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2025 3:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मां की जरा सी भूल बच्ची का काल बन जाती है। मौत का ये लाइव वीडियो खौफ में डाल देने वाला सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। ये घटना नायगांव की एक बिल्डिंग का है। जिसकी 12वीं मंजिल से बच्ची की गिरकर मौत हो गई है। मासूम बच्ची का नाम अनविका प्रजापति बताया जा रहा है। बच्ची के गिरने के दौरान मां का रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

मां की लापरवाही ने ली बच्ची की जान

ये Viral Video सोशल मीडिया पर NDTV India ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ” महाराष्ट्र के वसई पूर्व के नायगांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक मां ने चप्पल उठाने के लिए चार साल की बच्ची को खिड़की पर बैठाया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बच्ची 12वीं मंज़िल से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, फर्श पर खेल रही बच्ची को मां खिड़की पर बैठा देती है। महिला जैसे ही मासूम की चप्पल उठाने के लिए नीचे झुकती है वो वैसे ही 12वीं मंजिल से गिर जाती है। इस दौरान मां चीखती रह जाती है। बच्ची के हादसे का शिकार होने के बाद मां चिल्ला रही है। औरत की आवाज सुनकर घर के अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

इस घटना के वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे महिला की लापरवाही बता रहे है। पुलिस ने बच्ची की मौत होने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस वायरल वीडयो पर यूजर्स की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘उसे फिर भी फोन की पड़ी है, की फोन जेब में रख लू फिर नीचे जाऊं।’ दूसरा लिखता है, ‘अगर आपका बच्चा छोटा है और वो चल सकता तो बहुत ध्यान देने की जरूरत है।’ तीसरा लिखता है, ‘हिन्दुस्तान के फ्लैट्स में अब अमेरिकन दिमाग के लोग रहने लगे हैंशहरों में रहिये लेकिन अपने गाँव वाली बातें नहीं भूलिए – इस खिड़की पर जंगला लगा होता तो बच्ची नहीं गिरती।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026