---Advertisement---

Viral Video: फ्रिज की सफाई से पहले जरूर देखें कैसे महिला की महामूर्खता ने मौत के मुंह में धकेला! रोंगटे खड़े कर रहा वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया पर फ्रिज की सफाई कर रही एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो एक ऐसी गलती कर देती है। जिसके कारण उसे जान के लाले पड़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2026 1:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   जरा सी लापरवाही जान ले लेती है। ये बात हम सभी सुनते और पढ़ते आए हैं। लेकिन कई बार जानकर भी चीजों को अनदेखा कर देते हैं। जिसके बाद उसके परिणाम खतरनाक होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक महिला अपने घर का फ्रिज साफ कर रही थी। लेकिन उसने एक ऐसी गलती कर दी जो उसकी मौत का कारण बन सकती थी। महिला ने फ्रिज का स्विच बंद नहीं किया था। वह चालू फ्रिज को ही गीले कपड़े से साफ करने लगी। अचानक फ्रिज में करंट आ गया। महिला को बिजली का इतना जोरदार झटका लगा कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। वह वहीं पर ढेर हो गई।

फ्रिज की सफाई करते हुए महिला हुई हादसे का शिकार

फ्रिज की सफाई के दौरान लापरवाही का ये डरावना वीडियो Rupali नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सावधान बहनोंकभी भी चालू फ्रिज, वॉशिंग मशीन या किसी भी बिजली के उपकरण की सफाई न करें। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सफाई करने से पहले हमेशा स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें। आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।’

देखें वीडियो

इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला गीले कपड़े से ऑन फ्रिज की सफाई कर रही है।  यही कारण है कि, जैसे ही बिजली का संपर्क महिला के हाथ में रखे गीले कपड़े से हुआ वैसे ही वो जोरदार झटके के साथ जमीन पर गई।  महिला बेसुध हो गई है। इसके बाद क्या हुआ?  ये कहना मुश्किल है। क्योंकि इसके आगे का वीडियो नहीं है।

Viral Video वाली गलती भूलकर भी ना करें

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन अगर आप बिलजी के सामान की साफ- सफाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। किसी भी बिजली के सामान फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर या टीवी को साफ करने से पहले उसका  उसका प्लग भी सॉकेट से बाहर निकाल दें। इससे हादसे होने का खतरा ना के बराबर हो जाए। जिस जगह पर भी बिजली का सामान रखा हुआ है। उसके आस-पास या  नीचे पानी नहीं होना चाहिए। गीले फर्श पर खड़े होकर मशीन छूने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है।  बिजली का कोई भी काम करते हुए पैरों में चप्पल पहनें। इससे करंट का खतरा बेहद कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026