---Advertisement---

Viral Video: Goa से Lucknow जा रही IndiGo flight के लिए आफत बना चूहा, देखें एक झटके में कैसे लगाए ब्रेक?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक IndiGo flight का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, एक चूहे की वजह से पूरी फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 26, 2024 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट (IndiGo flight) अकसर किसी ना किसी कारण खबरों में बनी रहती है। एक बार फिर से ये एयर लाइन सुर्खियों में है। इसकी वजह है एक चूहा। जी हां, एक चूहे ने पूरी की पूरी फ्लाइट पर ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा है। सोशल मीडिया पर एक इंडिगो फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, इंडिगो फ्लाइट के केबिन में चूहा (Rat) दिखने के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। इस घटना का अब वीडियो वायरल (Viral Video) छाया हुआ है। ये घटना कब की है इसका जानकारी उपलब्ध नहीं है।

IndiGo flight पर चूहे (Rat) ने लगाए ब्रेक

इस इंडिगो फ्लाइट वायरल वीडियो को (IndiGo flight Viral Video) Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “गोवा-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट के केबिन में चूहा दिखने के बाद ग्राउंड स्टाफ और यात्रियों ने फ्लाइट रद्द कर दी।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, यात्री फ्लाइट रद्द होने से काफी दुखी हैं और हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ गुस्से में आए यात्रियों को समझाने की कोशिश कर रहा है। आस-पास काफी भीड़ जमा है। इस घटना के वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा वैसे ही उनकी तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

IndiGo flight का Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

IndiGo flight के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 26 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर मे 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “चूहे को भी लखनऊ जाना था”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “कोई बात नहीं चूहा मिला तो पीछे बिल्ली छोड़ देते सर्विस तो देते नहीं मनोरंजन ही दे देते।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026