---Advertisement---

Viral Video: पटरी पार करती महिला पर चढ़ी ट्रेन, देखें फिर कैसे रेलवे पुलिस कर्मी ने जान हथेली पर लेकर बचाया ?

Viral Video: रेलवे पुलिसकर्मी ने हैरतअंगेज तरीके से बचाई महिला की जान। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वीडियो हो रहा है वायरल

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 29, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसी डरावनी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन्हें देखकर खौफ आता है। इसके साथ ही ये सबक भी देती हैं कि, जरा सी जल्दबाजी पूरी जिंदगी को एक झटके में खत्म कर सकती है। आज का वीडियो भी कुछ ऐसी ही सीख देते हुए है। इस Railway Station Viral Video को देखने के बाद लोगों के होश उड़ रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ट्रेन की पटरी पार कर रही होती है, तभी अचानक से ट्रेन आ जाती है और ये इसकी चपेट में आ जाती है, तभी वहां पर पुलिस कर्मी पहुंचता है और इस महिला की जान हैरतअंगेज तरीके से बचा लेता है।

ट्रेन की चपेट में आयी महिला की कैसे बची जान?

इस खौफनाक घटना के Viral Video को Ajit Singh Rathi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,” ये CCTV वीडियो जलगाँव रेलवे स्टेशन का है। बग़ैर सावधानी के पटरी पार करती महिला मालगाड़ी से टकरा गई, रेल और प्लेटफ़ार्म के बीच में रगड़ती गई और ऐसे ख़तरे में भी रेलवे पुलिस के जवान ने उस महिला को कैसे बचाया, यह देखने लायक़ है।”

Viral Video हैरत में डाल रहा

ये वीडियो काफी डरा देने वाला है जिस, तरह से इस रेलवे पुलिसकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर इस महिला को बचाया है, वो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। इस वीडियो को 29 अगस्त यानी की आज ही एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “भयावह ! हर दिन ऐसी खबरें आती है। पता नहीं लोगों को इतनी भी क्या जल्दी होती है, कि अपनी जिंदगी ही दांव पर लगा देते है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026

Kolkata Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026