---Advertisement---

Viral Video:दहेज के लिए सरेआम बहू को पीटते ससुरियों पर कहर बनकर टूटा युवक, देखें कैसे लालचियों को दिखाई औकात?

Viral Video: सोशल मीडिया पर दहेज के लिए बहू को पीटते लालची ससुरालियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को हैरानी हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2026 12:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दहेज के लिए अकसर बेटियों को क्रूर ससुरालियों की हिंसा का शिकार होना पड़ता है। आए दिन बहू की जान लेने वाले  लालची ससुराल वालों की खबरें सामने आती रहती हैं।  दहेज एक बड़ा कलंक बना हुआ है।लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में एक बेबस बहू पर अत्याचार कर रहे उसके ससुर-पति को एक अनजान युवक ने बीच सड़क पर ऐसा सबक सिखाया, जिसे देखकर हर कोई उस युवक की बहादुरी की तारीफ कर रहा है। इस घटना का वीडियो दिल को दहला देने वाला है।

दहेज के लिए पीटते ससुरालियों को युवक ने सिखाया सबक

बहू को सरेआम पीटते ससुरालियों के वायरल वीडियो को ROHIT SINGH नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘सास ससुर और पति सिर्फ दहेज के चक्कर में बहू का रोज पिटाई करते रहते थेऐसा लोग इंसानियत के नाम पर कलंक है।’

देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग ससुर और अन्य ससुराली अपनी बहू को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट रहा है। आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए थे और कोई भी उस लाचार महिला को बचाने आगे नहीं आ रहा था। इस दौरान महिला रो रही थी और खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन कोई भी उसे नहीं बचा रहा है। तभी वहां से गुजर रहे एक आम युवक की नजर इस पूरी घटना पर पड़ी। बहू पर हो रहे इस अत्याचार को देखकर उस युवक का खून खौल उठा। उसने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत बीच-बचाव किया। इसके साथ ही क्रूर ससुरालियों को पीटा भी। महिला को युवक ने दहेज के भूखों से बचाया है।

Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  एक्स पर 14 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इनकी कुटाई करके पुलिस को दे देना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों का इलाज बहुत जरुरी है’। तीसरा लिखता है, ‘आज भी इस सोच को देखकर हैरानी होती है, ‘ऐसे लोग अभी भी हैं जो दहेज के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

अगस्त 27, 2026

NIT Durgapur Viral Video

अगस्त 26, 2026

Jhansi Viral Video

अगस्त 26, 2026

Health Tips

अगस्त 26, 2026

H1N1

अगस्त 26, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 25, 2026