---Advertisement---

Viral Video: ममता या क्रूरता! बंदर ने चुराया कुत्ते का पिल्ला, देखें कैसे छाती से लगाकर घूम रहा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके हाथ में एक कुत्ते का पिल्ला है। वह इसे छाती पर लगाकर घूम रहा है। बंदर को इस तरह बेजुबान से बर्ताव करता देख यूजर्स चिंता करने लगे। जानें वायरल वीडियो में दिख रह पिल्ले के साथ क्या हुआ।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 20, 2025 6:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने बंदर को अकसर अपने बच्चों को छाती से चिपकाए हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी कुत्ते के बच्चे पर प्यार लुटाते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस Social Media के वायरल वीडियो को देख लीजिए क्योंकि, इसमें एक बंदर अपने हाथ में कुत्ते के पिल्ले को लेकर यहां से वहां छलांग लगाते हुए कूद रहा है। अब आप इसे बंदर की ममता या फिर क्रूरता कह सकते हैं। क्योंकि इस दौरन पपी बुरी तरह से सहमा हुआ है। ये Monkey Viral Video देख यूजर्स इस छोटे से बेजुबान की चिंता कर रहे हैं और वीडियो पोस्ट करने वाले से पूछ रहे हैं कि, आखिरी इस पपी के साथ क्या हुआ?

क्या हुआ जब कुत्ते के पपी को चुरा ले गया बंदर?

इस बंदर के Viral Video को yonghui9912 नाम के Instagram Account से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बंदर छाती से कुत्ते के बच्चे को लगाए पेड़ों पर यहां से वहां छलांग लगाते हुए दिख रहा है।

Watch Video

इस दौरान ये छोटा पपी काफी डरा और सहमा हुआ है। बंदर को देखकर लग रहा है कि, शायद वह इसे अपना बच्चा समझ रहा है। इसलिए इस तरह से प्यार लुटा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी चिंता हो रही है कि, आखिर इस मासूम बेजुबान के साथ क्या हुआ होगा? तो बता दें, इस कुत्ते के बच्चे का रेक्स्यू कर लिया गया है। इसकी जानकारी वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर्स पिन कमेंट में दी है।

Viral Video देख यूजर्स ने दी सलाह

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 76000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “बंदर को कुछ खाने का दे दो वो छोड़ देगा”। दूसरा लिखता है, “वीडियो बनाना बंद करो बल्कि इस पपी को बचाओ”। तीसरा लिखता है, “मुझे उम्मीद है कि, इस पपी को बचा लिया गया होगा”।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026