---Advertisement---

Viral Video: Puneet Superstar के बाद Deepak Kalal की फ्लाइट में हुई पिटाई, देख यूजर बोला ‘जहां जाता है पिट जाता है ‘

Viral Video: Puneet Superstar के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपक कलाल (Deepak Kalal ) को पीटा गया है। दीपक की लड़ाई फ्लाइट में हुई है। इसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 25, 2024 5:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी हालहि में यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को कुछ लोगों ने पीटा था। पुनीत की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपक कलाल (Deepak Kalal ) के साथ हुआ है। उन्हें फ्लाइट में एक लड़के ने मारा है। फ्लाइट में हुई हाथापाई का ये (Viral Video) देखते ही देखते फैलने लगा है। आपको बता दें, दीपक कलाल अपने अजीब बयानों और वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वह अकसर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। एक बार फिर से यूजर्स को दीपक कलाल को ट्रोल करने का मौका मिल गया है।

फ्लाइट में हुई दीपक कलाल (Deepak Kalal ) की पिटाई

दीपक कलाल (Deepak Kalal ) पिटाई के इस वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में एक फ्लाइट दिख रही है। दीपक कलाल अचानक से एक लड़के के पास सीट पर आकर बैठते हैं। लेकिन तभी लड़का उन्हें बैठाने से मना कर देता है और दीपक कलाल को धक्का दे देता है। इसे बाद इन दोनों में मारपीट शुरु हो जाती है। दोनों में काफी तीखी बहस देखने को मिल रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि, दीपक कलाल बोल रहे हैं कि, तुम मुझे जानते नहीं हो.. इस पर लड़का और भी ज्यादा दीपक पर चिल्लाना शुरु कर देता है। विवाद को बढ़ता देख दो एयरहोस्टेस आती हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश करती हैं। लेकिन इन दोनों के बीच बहस होती रहती है। ये घटना कब और कहां की है, इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

Ghar Ke Kalesh एक्स अकाउंट पर अपलोड किए हुए अभी इस Viral Video को कुछ ही समय हुआ है , लेकिन इस पर अब तक 41 हजार व्यूज आ चुके हैं। अधिकरत यूजर्स इस पूरी लड़ाई को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। एक यूजर इसे एयरहोस्टेस अकेडमी का बता रहा है और इसे स्थिति से हैंडल करने वाला बता रहा है। दूसरा यूजर लिखता है कि, “दीपक कलाल (Deepak Kalal ) जहां भी गया पिटकर आया”। इसके साथ ही एक व्यक्ति लिखता है कि, भाई तो कमाल है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स दीपक कलाल की खराब एक्टिंग को भी ट्रोल कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026