---Advertisement---

Viral Video: RCB की जीत के बाद Virat Kohli को रोता देख थमी शादी, देख यूजर बोला ‘ये सिर्फ इंडिया में हो सकता है’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें RCB की जीत के बाद Virat Kohli के रोते ही शादी पर ब्रेक लग गए। मेहमान दूल्हा और दुल्हन को छोड़ विराट को देख रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2025 11:21 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 3 जून को Indian Premier League 2025 Final Match में विराट कोहली की टीम Royal Challengers Bengaluru ने 6 रनों से Punjab Kings को हराकर जीत अपने नाम कर ली। 18 साल में पहली बार जीतने पर विराट कोहली अपनी आंखों से निकलते आंसू नहीं रोक सके। उनका ये इमोशनल मूमेंट काफी वायरल हो रहा है। जिस वक्त ये लम्हा टीवी पर चल रहा था, उसी समय एक शादी भी हो रही थी। Virat Kohli को इस तरह रोते देख पूरी शादी पर ब्रेक लग गए। मेहमान दूल्हा और दुल्हन को छोड़ रोते हुए विराट को देखने लगे। अब यही वीडियो वायरल हो रहा है।

RCB की जीत के बाद Virat Kohli को रोता देख शादी पर लगे ब्रेक

सोशल मीडिया पर एक Viral Video काफी देखा जा रहा है। इसमें शादी के दौरान टीवी पर IPL 2025 का फाइनल चल रहा है।

Watch Video

जैसे ही विराट ने ये मैच जीता वैसे ही वो रोने लगे। इतने बड़े प्लेयर को क्रिकेट के स्टेडियम में इस तरह रोता हुआ देख पूरी शादी थम गई। घराती और बाराती विराट के इस मूमेंट को कैमरे में कैद करने लगे। उनके लिए दूल्हा और दुल्हन से ज्यादा जरुरी आईपीएल फाइन 2025 था, ये साफ वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो को Nikhil Prabhakar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Viral Video देख खुशी से गदगद हुए फैंस

शादी के दौरान जिस तरह से IPL 2025 Final RCB vs PBKS Live Cricket Score पर शादी में मौजूद लोगों ने नजरे गड़ाई हुई थी। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उनके लिए ये मैच कितना जरुरी था। शादी का ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे है। इस पर कुछ ही घंटों में 2 लाख 83 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये वीडियो बेस्ट है इसका कोई जवाब नहीं है’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत ही कमाल’ । तीसरा लिखता है, ‘Royal Loyal Fans’। इस वीडियो पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये वीडियो कहां का है? इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Summer Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Kedarnath Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Rihanna

अप्रैल 24, 2026