---Advertisement---

Viral Video: सालों बाद बेबस पति ने खोला ससुराल ना जाने का राज, हकीकत सुन बीवी के खून में लगी आग

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है. इसमें वह अपनी ससुराल की बुराई करते हुए नजर आ रहा है,

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी की नोंक-झोक रील की हो या फिर रियल की हो खूब पसंद की जाती है. लोगों को इनका प्यार और तकरार करना अच्छा लगता है. यूजर्स की इसी पसंद को देखते हुए कई सारे कंटेन्ट क्रिएटर मियां और बीवी के रिश्ते पर फनी वीडियो बनाते रहते हैं. इन वीडियो को देख लोगों को हंसी आती है. यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह Viral Video खूब छाए रहते हैं. आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, इसमें एक पति अपनी ससुराल की कुछ इस अंदाज में बुराई करता है, जिसे सुनकर पत्नी के खून में आग लग जाती है.

क्या हुआ जब पति ने की ससुराल की बुराई?

इस Viral Video को surbhi_hunny नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो की शुरुआत पति और पत्नी से होती है. महिला अपने पति से कहती है कि, मैं मायके जा रही हूं. तुम क्यों मेरे घर नहीं जाते हैं? इस सवाल के जवाब में पति बोलता है कि, आज मैं तुम्हें बता ही देता हूं. सोचो तुम किसी दुकान पर जाओ और वहां से साड़ी खरीदकर लाओ लेकिन दो -चार दिन में वो अपना रंग दिखाने लगे. क्या तुम ऐसी दुकान पर दोबारा जाओगी. इस पर महिला बोलती है मैं तो बिल्कुल भी नहीं जाउंगी उल्टा उन्हें और भी ज्यादा सुना दूंगी. इस पर पति बोलता है बस यही कारण है कि, मैं ससुराल नहीं जाता हूं. ये सुनते ही महिला के होश उड़ जाते हैं और वह पति को मारने लग जाती है.

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को surbhi_hunny नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया है. इस पर अब तक 95000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वहीं, कई सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘साफ-साफ बोलो धोखा मिला है’. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘भाई ने बहुत सही एग्जांपल दिया है’.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026