---Advertisement---

Viral Video: ‘संविधान के खिलाफ..’ गोल गप्पे वाले ने लड़कों पर लगाया बैन, वीडियो देख तिलमिठा उठे मर्दों को याद आये कानून और अधिकार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पानी पुरी वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने अपनी दुकान पर साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि, लड़कों के लिए ये नहीं है। इस वीडियो को देख यूजर्स को संविधान के साथ नियम और कानून याद आ गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 11, 2025 4:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गोल गप्पे या पानी पुरी वैसे तो लड़के और लड़कियां दोनों को ही काफी पसंद होते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी फैन महिलाओं को ही माना जाता है। यही वजह की इनके ऊपर काफी सारे जोक्स भी बनते रहते हैं। लेकिन क्या हो जब सच में गोल गप्पे के ठेले पर लड़कों को ही बैन कर दिया जाए? सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक गोल गप्पे वाले ने अपने ठेले पर पर लिखा है ‘ब्वॉयज नोट अलाउड’, इस बोर्ड को देख मर्द समाज बुरी तरह से तिलमिला गया है वो संविधान और कानून की याद दिलाने लगे हैं।

गोल गप्पे वाले ने मर्दों को किया बैन

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक गोल गप्पे खिलाने वाले का ठेला दिख रहा है।

देखें वीडियो

यहां पर महिलाओं की काफी सारी भीड़ दिख रही है। लेकिन लोगों की नजर उस पर लगे एक हैरतअंगेज बोर्ड पर पड़ी है। जिस पर लिखा है, ‘ब्वॉयज नोट अलाउड’ यानी की लड़कों के लिए ये नहीं है। आखिर खाने की चीजों के साथ भी अगर इस तरह का भेदभाव होने लगे तो विवाद तो खड़ा तो ही जाता है। इस वायरल वीडियो पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी वो गुस्से में लाल हो गए और संविधान को याद करते हुए इस पानी पुरी वाले पर एक्शन के लिए लिए बोलने लगे हैं।

Viral Video देख मर्द जात को आया गुस्सा

मर्द जात को पानी पुरी वाले ने जब से बैन किया है , तब से सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्स पर वायरल वीडियो 11 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 52000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लिंग के आधार पर भेदभाव करना असंवैधानिक है। उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और भविष्य में कभी भी इस नीति के साथ बिक्री करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘शानदार मार्केटिंग तरकीब। रचनात्मकता का चरम, सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आकर्षित कर रहा है और सबका ध्यान खींच रहा है। व्यापारिक रणनीति ऐसे ही काम करती है। फेरीवाला भी यही रणनीति अपना रहा है। बढ़िया!’ वहीं, कई सारे लोग इसे भेदभाव बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026