---Advertisement---

Viral Video: ताज्जुब! मोटे-ताजे सांप को जमीन पर कनखजूरे ने दिखाया जहन्नुम, भयंकर फाइट वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कनखजूरे और सांप की लड़ाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छोटा सा कीड़ा बड़े सांप पर भारी पड़ रहा है। वह उसे चित कर देता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 8, 2025 5:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप अपने से कई गुना बड़े इंसान और जानवर पर भारी पड़ जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इसे छोटे से कीड़े कनखजूरे से जंग हारते देखा है? इस बात की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है। Social Media पर एक कनखजूर और सांप की लड़ाई का वायरल वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें बड़े सांप को एक छोटे से कीड़े ने चित किया हुआ है। ये वीडियो इतना ज्यादा हैरतअंगेज है कि, खुली आंखों से इस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। इस Snake Fight Video को एक्स पर अपलोड किया गया है।

सांप पर भारी पड़ा कनखजूरा

सांप और कनखजूरे के वायरल वीडियो को African animals नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप और कीड़े की लड़ाई हो रही है। इस कनखजूरे का साइज काफी बड़ा है। आमतौर पर इतना बड़ा कनखजूरा देखने को नहीं मिलता है। सांप से इसकी लड़ाई की तो कोई कल्पना तक नहीं कर सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, छोटा सा कनखजूरा बुरी तरह से सांप से लिपटा हुआ है और उसे काट रहा है। इस दौरान बड़ा सांप खुद को बेबस महसूस कर रहा है और बचने की कोशिश कर रहा है।लेकिन वह इस छोटे से कीड़े के सामने चित हो चुका है। वीडियो के अंत में ये कीड़ा सांप के पूरे मुंह को जकड़ लेता है और बुरी तरह से काटने लग जाता है।

Viral Video हैरत में डाल रहा

सांप और कनखजूरे की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे African animals एक्स हैंडल पर 25 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया था। इस पर 81000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो के अंत में कौन जीता ये कहना मुश्किल है? क्योंकि वीडियो आधा है। लेकिन जिस तरह से इस छोटे कीड़े के सामने सांप तड़प रहा है वो यूजर्स को दंग किए हुए है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026