---Advertisement---

Viral Video: ताज्जुब! छत पर बैठकर मजे से पतंग उड़ाते बंदर को देख यूजर्स ने मसली आंखें, देख नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: बंदर के द्वारा पतंग उड़ाने के वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है वो अचंभे से सिर पकड़ ले रहा है. इंसानों की तरह बंदर को पतंग उड़ाने का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बनारस का बताया जा रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 6, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुछ दिनों पहले मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर Rani Bandariya Viral Video खूब छाया हुआ था. ये बंदरिया घर के सारे काम करती है. अब इसी तरह के एक बंदर का वीडियो Instagram Reel पर खूब देखा जा रहा है. इसमें बंदर पतंग उड़ाता हुआ दिख रहा है. ये वीडियो लोगों को इतना ज्यादा चौंका रहा है कि, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, कोई बंदर बिल्कुल इंसानों की तरह कैसे पतंग उड़ा सकता है? ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बनारस का बताया जा रहा है.

बंदर को पतंग उड़ाता देख लोगों के उड़े होश

छत पर आराम से मजे लेते हुए पतंग उड़ाते इस बंदर के वायरल वीडियो को mahadev__833 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया है.

Watch Video

इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक Bandar छत के ऊपर बैठकर आराम से पतंग उड़ा रहा है. वो बिल्कुल इंसानों की तरह पतंग को खींचते हुए उड़ा रहा है. वीडियो के अंत में वह आसमान से पतंग को उतार लेता है और अपने हाथों में लेकर खेलना शुरु कर देता है. वीडियो पर कैप्शन लिखा आ रहा है, जिससे पता चलता है कि, ये घटना बनारस की है. इस Viral Video पर कुछ ही घंटों में 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

Viral Video देख यूजर बोला ये भी एक रिकॉर्ड बन गया

Bandar के इस वायरल वीडियो को mahadev__833 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 जनवरी को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अभी तक 3 लाख 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कई सारे यूजर्स की हैरानी से भरी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. बंदर को पतंग उड़ता हुआ देख एक यूजर लिखता है कि, “ये भी एक रिकॉर्ड बन गया जिसे कोई नहीं तोड़ सकता है”. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “ये सिर्फ बनारस में हो सकता है”. तीसरा यूजर लिखता है कि, “ये देखने के बाद अब लोग नहीं बोलेंगे बंदर क्या जानें अदरक का स्वाद”.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026