---Advertisement---

Viral Video: गजब! पति ने पूछा ‘कब आओगी मायके से’ तो इतराने लगी बीवी, देखें कैसे क्षण में गर्म रोटी से टूट गया सपना

Viral Video: वायरल वीडियो में मायके गई हुई पत्नी से पति रोटी को लेकर कुछ ऐसा कहता है जिसे सुनने के बाद पहले तो पत्नी इतराने लगती है लेकिन बाद में पति उसे जोरदार धप्पा करता है। वायरल वीडियो का अंत आपको ठहाके लगाने पर कर देगा मजबूर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2025 7:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के बीच का रिश्ता काफी अलग होता है।लड़ाई और प्यार के बीच खटास और मिठास दोनों की जगह होती है। कभी कभी इंटरनेट पर भी ये खटास मिठास का रिश्ता लोगों का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर एक से बढ़कर एक वीडियो भी बनाते हैं जिसे लोग एंजॉय भी करते हैं। सोशल मीडिया पर एक और मजेदार Video Viral हो रहा है जहां पत्नी मायके जाती है तो पति उसकी रोटी को लेकर कुछ ऐसा बोलता है कि पत्नी खुद कंफ्यूज हो जाती है कि आखिर उसके पति ने उसकी तारीफ की है या अपनी मां की।

Viral Video में मायके गई पत्नी से पति ने क्या कहा जो है मजेदार

@singh_asarpal X से Viral Video को शेयर किया गया है जिसमें एक पत्नी अपनी पति से बात कर रही होती है। वीडियो को देखने से यह पता चल रहा है की पत्नी मायके में है जिसका पति उसे यह कहता हुआ नजर आता है कि “यार तुम मायके से वापस कब आ रही हो।” सुनने के बाद पत्नी इतराने लगती है और उसके चेहरे पर स्माइल आ जाती है लेकिन पति आगे कहता है कि यहां मम्मी के हाथों की रोटियां नहीं खाई जाती है। पत्नी तो मानो सातवें आसमान पर चढ़ जाती है लेकिन अगले पल झटका लगता है जब पति यह कहता है कि मम्मी ऐसी सॉफ्ट सॉफ्ट रोटियां कौन बनाता है ऊपर से गरमा गरम दे रही हो हाथ जल जाएगा मेरा।

वायरल वीडियो का अंत आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

Viral Video में यह सुनते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है जब पति यह कहता है कि तुम्हारे हाथों की रोटियां मिस कर रहा हूं। वायरल वीडियो में पत्नी का एक्सप्रेशन और पति की बातें दोनों ही मजेदार है जिसे शेयर करते हुए x चैनल से लिखा गया, “यह तो कुछ ज्यादा ही बड़ाई हो गई। समझ में नहीं आ रहा कि इज्जत दी जा रही है या बेइज्जती की जा रही है।” Husband Wife Viral Video को 5000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे देखकर हंसते-हंसते बेहाल हो रहे है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026