Viral Video: बर्फ के बीच 3 घंटे तक पेरिस में लड़की ने मनाया भारतीय फैशन का जश्न, स्लीवलेस लहंगे में प्री वेडिंग शूट का यह नजारा देख दुनिया चकित

Viral Video: भारतीय परिधान की खासियत कुछ ऐसी है कि यह विदेश में दिखने पर चर्चा का विषय बन जाता है। प्री वेडिंग फोटोशूट में पेरिस में रहने वाली लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Viral Video

Viral Video: भारतीय परिधान की बात ही कुछ और है जो न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है बल्कि संस्कृति को लेकर अलग ही प्यार को बयां करने के लिए काफी होता है। यही वजह है कि पेरिस में एक लड़की बर्फीली वादियों के बीच स्लीवलेस लहंगे को फ्लॉन्ट करते हुए दिखी और यह प्री वेडिंग वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। इस वेडिंग फोटोशूट ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। ना सिर्फ भारतीय लोगों बल्कि एनआरआई को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। बर्फीली वादियों में लड़की चाहती तो कुछ और पहन सकती थी लेकिन उसने भारतीय परिधान को स्टाइल किया।

ट्रेडिशनल ड्रेस छोड़ क्यों लड़की ने स्कीइंग के लिए लहंगे को किया स्टाइल

timesnowइंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि प्री वेडिंग शूट के दौरान लड़की ने इसे एक जश्न बना दिया। दरअसल पेरिस में रहने वाली एक भारतीय महिला ने ट्रेडिशनल सर्दियों के कपड़ों के को छोड़ लहंगा पहन स्कीइंग करने का फैसला किया। उसके साथ ही पोस्ट में यह भी बताया कि वह अक्सर स्कीइंग, सर्फिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स करने वाली ब्राउन लड़की होती थी लेकिन प्री वेडिंग फोटोशूट में वह सबसे हटकर अलग दिखना चाहती थी। ऐसे में उसने स्लीवलेस लहंगे में बर्फ के बीच लगभग 3 घंटे तक स्कीइंग की।

Viral Video में लड़की ने इस तरह किया एडवेंचर

वहीं वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि यह संस्कृति, एडवेंचर और आत्मविश्वास का एक शानदार मेल है जहां बर्फीली वादियों के बीच सिर्फ स्लीवलेस लहंगा में लड़की ने आने वाले नए जीवन का जश्न मनाया। दुनिया भर में भारतीय और एनआरआई लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे स्कीइंग के दौरान महिला प्री वेडिंग फोटोशूट एंजॉय कर रही है और उनके साथ उनका होने वाला पति भी नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में गोल्डन और रेड कलर के लहंगे में लड़की काफी खूबसूरत नजर आ रही है तो वह गॉगल्स से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इसे शानदार, खास और सबसे हटके बता रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा बर्फ भी भारतीय परिधान को देखकर पिघल गया होगा तो वहीं इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को 8000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version