Viral Video:बच्चा पैदा ना होने पर पति ने बीवी को जमीन पर गिराकर पीटा , बेशर्मी से देखते रहे सास-सुसर

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चा पैदा ना होने के कारण पीटते दरिंदे पति का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले पर अब पुलिस ने एक्शन ले लिया है. ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ की बताई जा रही है.

Viral Video

Picture Credit: Shakti Singh/शक्ति सिंह X

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है. यहां पर पति ने अपनी बीवी को सिर्फ इसीलिए बेरहमी से पीटी क्योंकि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे. इससे भी खौफनाक ये है कि, बहु को सास-ससुर और अन्य परिजन पीटते देख रहे थे.  इस मामले पर पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है.  बहु के प्रति क्रूरता दिखाते ससुरालियों को देख लोगों की रुह कांप गई है. सोशल मीडिया पर अब ये पिटाई का वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इसे देखने के बाद लोग सन्न हो गए हैं. मामला काफी गंभीर और निर्दयता से भरा हुआ है.

बच्चे ना होने पर पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर इन दिनों घरेलू हिंसा का एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी को बेरहमी से जमीन पर गिराकर पीटता हुआ नजर आ रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि जब पति अपनी पत्नी पर लात-घूंसे बरसा रहा था, तब घर के बाकी सदस्य यानी सास, ससुर और अन्य ससुराली वहां चुपचाप खड़े होकर तमाशा देख रहे थे.इस वीडियो को Shakti Singh/शक्ति सिंह नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, जिला हापुड़. शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी बच्चा ना होने के चलते पति ने पत्नी को पीटा साल ससुर पर भी आरोप।

देखें वीडियो

पिटाई का वायरल वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद.गढ़ थाना क्षेत्र का मामला.इस विवाद और मारपीट की मुख्य वजह शादी के बाद बच्चा न होना बताई जा रही है. संतान न होने का पूरा दोष महिला पर मढ़ते हुए पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. महिला को न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रुप से भी प्रताड़ित किया  जा रहा है.

Viral Video पर यूपी पुलिस का रिएक्शन

इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए UP POLICE ने हापुड़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा, कृपया संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करें. फिलहाल अभी तक पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

Exit mobile version