Viral Video: सो रही 2 महीने की बच्ची की चाची ने तोड़ी टांग, कैमरे में कैद हुई बेहद हैरतअंगेज क्रूरता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला की क्रूरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो दो महीने की बच्ची की टांग तोड़ रही है। इस घटना ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया है।

Viral Video

Picture Credit: PRARTHANA SINGH X

Viral Video: इंसान की क्रूरता की एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन ये वीडियो बेहद दर्दनाक और सोच में डाल देने वाली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्रूरता से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला दो महीने की जिंदा बच्ची की टांग तोड़ रही है। महिला की हरकत वहां पर रखे कैमरे में कैद हो गई। इंटरनेट पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

चाची ने तोड़ी 2 महीने की बच्ची की टांग

कुछ महीने की बच्ची का पैर तोड़ती चाची का वायरल वीडियो एक्स पर PRARTHANA SINGH नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इतना भी कोई नीचे गिर सकता है विस्वास नही होता,चाची माँ के समान होती है, वो अगर ऐसा घृड़ित कार्य करती है तो उसके जैसा पापी कोई नही है। इस डायन को मार मार के जेल भेज देना चाहिए।

देखें वीडियो

क्यों कि आज ये पैर तोड़ी है कल के डेट में गला भी दबा सकती है।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला कमरे में सो रही बच्ची के पास जाती है और उसकी टांग तोड़कर भाग जाती है। इसके साथ ही बच्ची दर्द से बुरी तरह से तिलमिला जाती है। जब ये घटना घटि तो कमरे में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन कैमरे में कैद हुई इस घटना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

क्रूरता और दरिंदगी से भरा ये या वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 15 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 71000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। महिला कौन है और सइने इस घटना को अंजाम क्यों दिया? इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स महिला पर कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version