---Advertisement---

Viral Video: Awesome Boss! रेस्टोरेंट में लड़की पर पैसे फेंक शख्स ने की धौंस जमाने की कोशिश, मालिक ने इस तरह अमीरजादे को सरेआम सिखाया सबक

Viral Video: रेस्टोरेंट में लड़की के साथ बदतमीजी करता दिखा अमीरजादा, पैसों की धौंस दिखाने की कर दी गलती, मलिक ने कुछ इस तरह से सिखाया सबक, देखें वायरल वीडियो में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं अगर मलिक अच्छा हो तो काम करने में दोगुना मजा आता है लेकिन अगर हम जिसके लिए काम करते हैं वही हमारा साथ ना दे तो जिंदगी दुर्लभ हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक Video ऐसा Viral हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह एक शख्स रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक लड़की के सामने धौंस जमाने की कोशिश की और उसके ऊपर पैसे फेकने लगा। अमीरजादे को सबक सिखाने के लिए रेस्टोरेंट के मालिक ने कुछ ऐसा कहा किया जिसे देखने के बाद लोग सलामी दे रहे हैं। वैसे यह वायरल वीडियो भारत से बाहर का प्रतीत हो रहा है। आइए देखते हैं क्या इस Viral Video में जो चर्चा में है।

Viral Video में महिला संग इस तरह बदतमीजी करता दिखा अमीरजादा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से टेबल पर बैठा हुआ शख्स धौंस दिखा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद एक फीमेल स्टाफ पर जोर-जोर से कुछ बोलने की कोशिश करता है। महिला सिर झुका करके खड़ी रहती है तो इस पर वह शख्स और भी हावी हो जाता है। ऐसे में वह पैंसे फेंक कर अपनी धौंस दिखाने की कोशिश करता हैं लेकिन वहां खड़ी महिला पैसे उठाने लगती है। इतने में ही रेस्टोरेंट का मालिक पहुंच जाता है और उसके बाद वह जो करता है उसकी लोग सराहना कर रहे हैं। उसने जो किया वह लोगों का दिल जीत रहा है।

वायरल वीडियो में देखें कैसे पैसे वाले की मालिक ने निकाली अकड़

https://twitter.com/ab_asilife/status/1930170591127961712

Viral Video में आप आगे देखेंगे कि किस तरह से मालिक पहुंच जाता है और पहले तो शख्स के आगे से रखे हुए खाने को महिला से लेकर जाने के लिए कहता है। इसके बाद दोनों के बीच बहस देखी जाती है और फिर वह शख्स वहां अपने पैसे नीचे झुककर उठाते हुए नजर आता है। मालिक ने अमीरजादे को इस तरह से सबक सिखाया कि वह रेस्टोरेंट से उसे बाहर का रास्ता दिखा देता है। वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ऑसम बॉस कह रहे हैं और इस तरफ मलिक के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026