---Advertisement---

Viral Video: ममता के मोह में अंधी हुई बबून मां ने शेर का बच्चा किया चोरी, वीडियो सोच में डाल रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बबून मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बबून बंदरिया ने शेर के बच्चे को चुराया हुआ है। वह पेड़ पर यहां से वहां इसे लेकर घूम रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2025 5:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर जानवर की हो उसमें ममता एक सामान होती है। लेकिन कभी-कभी ये मोह और ममता इतना बढ़ जाती है कि, अच्छा होने की जगह बुरा हो जाता है। आज के इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें एक बबून मां बंदर ने जंगल के राजा शेर का बच्चा चुराया हुआ है और पेड़ों पर यहां-वहां लेकर उसे घूम रही है। बबून मां उस पर ऐसे प्यार लुटा रही है जैसे कि, वो उसका बच्चा होगा। ये मोह में डूबी बेबसी तमाम सवाल खड़े कर रही हैं।

बबून मां ने चुराया शेर का बच्चा

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे Social Media प्लेटफॉर्म X पर काफी देखा जा रहा है।

Watch Video

इस वीडियो को Predator नाम के X हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बबून बंदर मां ने शेर के बच्चे को चुराया हुआ है और पेड़ों पर लेकर उसे घूम रही है। इस दौरान छोटा बच्चा अपने आपको छुड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन, वो इस बड़े बबून के सामने बेबस हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह उसे पेड़ पर लेकर चली जाती है और उसे प्यार से सहलाना शुरु कर देती है। इस दौरान शेर का ये बच्चा बेबस होकर नीचे देखना शुरु कर देता है।

Viral Video में मां की दिखी अनोखी ममता

बबून मां ने ये शेर का बच्चा कब और कहां से चुराया है। इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही इस मासूम बच्चे के जीवन का क्या हुआ? इसके आगे की क्लिप भी मौजूद नहीं है। इस वीडियो को एक्स पर 1 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 65 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर इसे सिम्बा बता रहा है। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, “उच्च श्रेणी की मादा बबून निम्न श्रेणी की मादाओं के बच्चों का अपहरण करती हैं और यह बबून उसे ऐसे पाल रही है जैसे कि वह एक बच्चा हो, यहाँ तक कि उसे पाल रही है जबकि वह उसे आसानी से खा सकती है। मुझे आश्चर्य है कि ऐसा क्या हुआ। भले ही बाकी झुंड उसे न मारें, लेकिन उसे जल्द ही माँ के दूध की ज़रूरत है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026