Viral Video: राजाओं की लड़ाई ! क्या हुआ जब 6 शेरों के बीच घिरा अकेला मगरमच्छ? वीडियो देख तय नहीं कर पाएंगे विनर

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: Wildlife Uncensored x

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. आज के इस वायरल वीडियो में आपको कुछ यही दिखाने वाला है. क्योंकि इसमें दो राजाओं के बीच लड़ाई हो रही है. एक है पानी का किंग यानि कि मगरमच्छ दूसरा है जंगल का राजा शेर. इस वीडियो में शेर अपने झुंड के साथ खड़ा है तो वहीं, मगरमच्छ अकेला है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि. शेरों पर यह मगरमच्छ भारी पड़ता हुआ दिख रहा है. इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि, किसे विनर घोषित करें क्योंकि वीडियो ही कुछ ऐसा है.

क्या हुआ शेरों से बीच घिरा मगरमच्छ?

यह Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन यह काफी हैरान कर रहा है.

Watch Video

दरअसल, इस वीडियो में एक मगरमच्छ को कई सारे शेरों ने घेरा हुआ है. इनकी संख्या 6 से 7 लग रही है. यह बार-बार उस पर हमला कर रहे हैं. लेकिन मगरमच्छ से खुद को बचाता हुआ आगे बढ़ रहा है . हर वार पर यह मगरमच्छ भारी पड़ रहा है. ऐसे में शेर भी परेशान है उन्हें समझ नहीं आ रहे हैं उसका कैसे शिकार करें. वीडियो के अंत में यह शेर उसे घेर तो लेते हैं लेकिन हमला नहीं बोल पाते हैं. क्योंकि वीडियो यहीं खत्म हो गई इसलिए तय कर पाना मुश्किल है कि कौन जीता और कौन हारा?

Viral Video चौंका देगा

इस वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से 4 अप्रैल को अपलोड किया गया है. वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज और कई सारे कमेंट आ चुके हैं .एक यूजर लिखता है ‘इन शेरों को जगुआर से सीखना चाहिए’. तो वहीं, दूसरा लिखता है ‘मगरमच्छ फंस चुका है’. ये वीडियो यूजर्स को काफी हैरान कर रहा है. वीडियो का अंत यूजर्स को चौंका रहा है.

Exit mobile version