---Advertisement---

Viral Video: भाभी ने प्यार से देवर के लिए बनाया पाव भाजी, फीडबैक मांगने पर किया कुछ ऐसा कि पड़ा झन्नाटेदार तमाचा

Viral Video: भाभी ने देवर से पाव भाजी को लेकर मांगा फीडबैक लेकिन बाद में देवर ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर उसे जोरदार तमाचा लगा। वायरल वीडियो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2025 6:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देवर और भाभी का रिश्ता काफी यूनिक होता है जिसमें प्यार और तकरार के साथ-साथ मजाक भी दिख जाता है। हालांकि यहां अंग्रेजी ना समझने के चक्कर में देवर ने भाभी को पाव भाजी को लेकर ऐसा फीडबैक दिया कि बदले में उसे जोरदार तमाचा लगता है। यह Video आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा जहां देवर की मासूमियत देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। भाभी ने जिस तरह से फीडबैक का जवाब दिया वह वाकई जबरदस्त है और आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा। भाभी और देवर का यह Viral Video सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है।

वायरल वीडियो मे अच्छे खाने का देवर से भाभी ने मांगा फीडबैक

@singh_asarpal X चैनल से शेयर किए गए इस Viral Video में देवर भूखा बैठा हुआ नजर आता है और वह कहता है अरे भाभी दे दो खाना इतनी तेज भूख लग रही है। इस पर भाभी जवाब देती है अच्छा खाना बनाने के लिए टाइम लगता है ला रही हूं। ऐसे में देवर मुंह बना लेता है और तुरंत ही भाभी जाकर उसे गरमा गरम पाव भाजी देती है। इसके बाद भाभी इशारे में फीडबैक मांगती है और वह पूछती है कि कैसा बना है। जब देवर को समझ में नहीं आता है तब वह कहती है कि मेरे फीडबैक। इसके बाद जो ट्विस्ट आता है वह देखकर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे।

अंग्रेजी ना समझने की गलती वायरल वीडियो में देवर को पड़ा भारी

Viral Video में बेचारा देवर अंग्रेजी ना समझने की गलती करता है और वह पाव भाजी का एक टुकड़ा उठाकर अपनी भाभी के मुंह में रख देता है। ऐसे में भाभी देवर को एक जोरदार तमाचा लगाती है और फिर हाथ से इशारा कर बताती है फीडबैक। देवर को जोरदार झटका लगता है क्योंकि फीडबैक के बदले में अपने हाथ से भाभी को खिलाना उसे भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को 6000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 7, 2026

Health Tips

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026