---Advertisement---

Viral Video: अमीरी में अंधा! ऑडी से जरा सी छुई कैब, अमीरजादे ने पक्की सड़क पर कैब ड्राइवर को उठाकर पटका, यूजर्स का खौला खून

Viral Video: कैब ड्राइवर को पीटते हुए ऑडी वाले अमीरजादे का वीडियो वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 30, 2024 4:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमीरों के द्वारा गरीबों पर किए अत्याचारों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस तरह के वीडियो पर लोगों की तरफ से काफी ताखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलती हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग मानते नहीं है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। एक अमीरजादे ने कैब ड्राइवर को सिर्फ इसलिए पटकर पीट दिया क्योंकि, कैब उसकी महंगी ऑडी से छू गई थी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ऑडी वाले ने कैब ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को Free Press Journal ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुंबई रोड रेज: घाटकोपर में कैब से ऑडी टकराने पर व्यक्ति ने ओला ड्राइवर को थप्पड़ मारा, जमीन पर पटक दिया।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी अपनी ऑडी कार में बैठे कहीं जा रहा है। तभी पीछे से एक कैब आती है और इस ऑडी से टकरा जाती है। जैसे ही ऑडी से कैब की टक्कर होती है अमीर आदमी गाड़ी से उतरता है और गुस्से में कैब ड्राइवर को उठाकर जमीन पर पटक देता है और पिटाने लग जाता है। वीडियो में सड़क पर पड़े बेसुध ड्राइवर को साफ देखा जा सकता है। इस घटना के दौरान आस-पास लोग इकठ्ठा हो जाते हैं। इसके बाद अमीरजादा अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चला जाता है।

Viral Video पर यूजर्स उठा रहे सवाल

इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद खबर है कि, पुलिस ने आरोपी पर एक्शन लेते हुए FIR दर्ज की है। वही, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स आरोपी पर जल्द से जल्द एक्शन लेने के लिए बोल रहे है। लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026