---Advertisement---

Viral Video: गिड़गिड़ाता रहा लड़का और लड़की ने दिया इस तरह धोखा, 2 साल के लिव-इन रिलेशन का अंजाम देख लोग बोले ‘आज की सच्चाई’

Viral Video: एक लड़का जो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आता है और उससे बात करने की कोशिश करता है लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चलता है तब पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2026 3:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक लड़का जो 2 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहता है यह सोचकर कि कभी उसकी लड़की के साथ शादी हो जाएगी लेकिन उसका अंजाम जो होता है वह देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह निश्चित तौर पर लोगों के बीच एक बहस की वजह बन गई है जहां गिड़गिड़ाता हुआ लड़का लड़की से दिल न तोड़ने की गुजारिश करता हुआ दिखता है लेकिन लड़के ने जिस तरह से उसे धोखा दिया वह देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इतना ही नहीं इस बात का खुलासा लड़की का पिता करता है। वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है या फिर इसकी सच्चाई कुछ और है यह तो नहीं पता लेकिन चर्चा में है।

Viral Video में लड़के का टूटा इस तरह दिल

वायरल वीडियो को लेकर बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी कथित तौर पर गर्लफ्रेंड जिसके साथ वह 2 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे गुजारिश करता है कि वह अपने पिता को बुलाए लेकिन जब लड़की का पिता आता है तब उसे एक ऐसी सच्चाई का पता चलता है जो आज के रिश्ते को लेकर एक व्यंग्य बताया जा रहा है। दरअसल इस लड़की के पिता ने खुलासा किया कि उसके परिवार ने एक नेवी ऑफिसर से शादी करने का फैसला लिया है और लड़की हां कर चुकी है।

वायरल वीडियो को लेकर क्यों आज के रिश्ते को बताया जा रहा धोखा

वहीं इस वायरल वीडियो की कड़वी सच्चाई यह है की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था और इसका पता उसे अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से चलता है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि आज के जमाने की रिश्तो की कड़वी सच्चाई यही है। लोग अपनी सहूलियत के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं और सालों तक रहते हैं लेकिन जब कोई बेहतर मिल जाता है तो आसानी से छोड़ देते हैं। यह सरासर धोखा है। @UncleSamGlobal x से वीडियो को 29000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News