---Advertisement---

Viral Video: गर्लफ्रेंड के भाई के सामने रंगबाजी दिखाना लड़के की जान पर बना, देखें पोल खुलते ही क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है. वो गलती से अपनी गर्लफ्रेंड के भाई के सामने सारी प्रेमिकाओं के बारे में बता देता है. इसके बाद जो होता है वो वायरल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी हद से ज्यादा रंगबाजी दिखाना भारी पड़ जाता है. यह बात तो आपने कई बार सुनी तो होगी लेकिन अब इसे देख भी लीजिए. Social Media पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि, गलती से अपनी ही गर्लफ्रेंड के भाई के सैलून में पहुंच जाता है . इसके बाद जो उसकी हालत होती है उसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी. यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है. इसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के भाई के सामने रंगबाजी दिखा रहा होता है. इस चक्कर में वो अपनी अफेयर्स की पोल खोल देता है.लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से उसकी जान पर बन आती है.

गर्लफ्रेंड के भाई के सामने लड़के ने दिखाई रंगबाजी

Watch Video

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का सैलून में अपनी दाढ़ी कटवा रहा होता है. तभी उसका फोन बार-बार बज रहा होता है. बाल काटने वाला उससे पूछता है कि, आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ रहा है तभी, वह बोलता है कि, स्पीकर पर डालो और बात कर लो. लड़की पूछती है कि, कहां हो तुम तो लड़का बताता है मैं तुम्हारे घर के सबके सामने वाले सैलून में दाढ़ी बनवा रहा हूं, यह सुनते ही लड़की बताती है वो तो मेरे भाई का है. जैसे ही यह उसके भाई को पता चलता है वह लड़के की गर्दन पर ब्लैड रख देता है. बेचारे लड़के की जान पर बन आती है.

Viral Video यूजर्स को हंसने पर कर रहा मजबूर

रंगबाज लड़के के वायरल वीडियो को are_ksv04 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालहि में अपलोड किया गया है. इस पर 68000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, गलत जगह आ गए. दूसरा लिखता है, खत्म टाटा बाय-बाय. तीसरा लिखता है, जीजा को क्यों मार दिया. इस तरह यूजर्स हंसते हुए कमेंट कर रहे हैं और फनी इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026