---Advertisement---

Viral Video: महिला सशक्तिकरण का नया रूप! कैब ड्राइवर को 2 घंटे इंतज़ार करवाकर बीच सफर में दी धमकी, कैमरे में कैद हुई बदतमीजी

Viral Video: एक कैब ड्राइवर जो 2 घंटे तक महिला का इंतजार करता है लेकिन बीच रास्ते जिस तरह से उसने बदतमीजी की और पूरे पैसे देने से इनकार कर गई। इसने सोशल मीडिया पर बहस की शुरुआत कर दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 3:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैब ड्राइवर ने पहले 2 घंटे का सब्र किया ताकि मैडम को सही समय पर गंतव्य स्थान तक पहुंच सके लेकिन बीच रास्ते में महिला की प्लानिंग बदल जाती है। फिर वह जो करती है उसने सोशल मीडिया पर विवाद की शुरुआत कर दी। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो में जिसे देखकर महिला सशक्तिकरण पर लोग तंज कर रहे हैं। सिर्फ कैमरे के दम पर महिला कैब ड्राइवर के साथ बदतमीजी करती हुई नजर आती है। यह वायरल वीडियो आपको भी सोचने के लिए मजबूर कर देगा। वहीं कुछ लोग इसे वूमेन कार्ड भी बता रहे हैं।

क्यों महिला ने कैब ड्राइवर संग की तु तू मैं मैं

वायरल वीडियो को NewsAlgebraIND x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी बात की जानकारी दी गई जहां महिला बीच में ही कैब ड्राइवर को रुकने के लिए कहती है। इस दौरान जब ड्राइवर इसका विरोध करते हुए बीच में राइड रोकने पर भी पूरा किराया मांगता है तब महिला उसे धमकी देती हुई नजर आती है। वह कहती है मेरा अचानक अपना प्लान बदल गया है। जब ड्राइवर नियम की बात बताता है तब महिला कहती है, “मुझे नियम मत सिखाओ मैं पूरा किराया क्यों दूंगी हर पल राइड मिल जाती है।” बेचारा ड्राइवर 2 घंटे इंतजार करने की बात करता है लेकिन महिला सुनने के लिए तैयार नहीं होती है।

Viral Video में कैब ड्राइवर संग महिला की हरकत देख क्या बोल रहे लोग

सोशल मीडिया पर जब यह वायरल वीडियो को लोगों ने देखा तब बहस बढ़ गई है। लोग हक मांग रहे ड्राइवर को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह महिला सशक्तिकरण का नया रूप है तो एक यूजर ने लिखा यह वूमेन कार्ड है। एक ने कहा राइड में जितने पैसे दिखाई जाते हैं वह देना ही होगा। एक यूजर ने लिखा उसने 2 घंटे इंतजार क्यों किया तो एक ने लिखा कैब वाले लेडिज सवारी लेना ही बंद कर देंगे। वही एक यूजर ने लिखा यह वाकई शर्मनाक है।

इसके अलावा अगर वायरल वीडियो की बात करें तो इसे 216000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajasthan Viral Video

जुलाई 29, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 29, 2026

Viral Video

जुलाई 29, 2026

Viral Video

जुलाई 29, 2026

Viral Video

जुलाई 29, 2026

Bengaluru Viral Video

जुलाई 29, 2026