---Advertisement---

Viral Video: चंट बीवी! खाने में पड़ा ज्यादा नमक तो पत्नी ने स्मार्टली फोड़ा पति के सिर पर गलती का ठीकरा, देख लोग बोले – नारी शक्ति की जय

Viral Video: सब्जी में पड़ा ज्यादा नमक तो पत्नी ने दिमाग लगाकर पति पर लगाया इल्जाम। देखें वीडियो

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2024 6:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने ये अकसर कहते सुना होगा कि, एक नारी शक्ति सब पर भारी, लेकिन आज इस वीडियो को देखने के बाद आपको पूरा यकीन होने वाला है। जिस तरह ये महिला गलती करके बच जाती है और पति पर इल्जाम लगा देती है उसे देखकर लोग इस महिला के दिमाग के फैन हो गए हैं और बोल रहे हैं कि, एक भारतीय नारी शक्ति सब पर भारी।

चंट महिला ने बेचारे पति के सिर पर फोड़ा गलती का ठीकरा

इस बेहद मजेदार वीडियो को keshavshashivlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, भारतीय नारी सब पर भारी । इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला खाना बना रही है उसके साथ पति भी किचन में खड़ा है, तभी महिला से सब्जी में अचानक नमक डालते हुए बहुत सारा गिर जाता है। ये सब देखकर महिला खौफ में आ जाती है और सोचने लग जाती है कि, अब क्या करुं ? तभी उसके दिमाग में आइडिया आता है कि, पति पर इसका इल्जाम लगा दिया जाए। महिला दिमाग लगाते हुए पति से बोलती है कि, मैं वॉशरुम जा रही हूं तुम सब्जी में नमक डाल देना। इस पर पति थोड़ा सा नमक डाल देता है। जब वापस पत्नी आती है तो वह सब्जी को चखकर देखती है और पति पर ही उल्टा इल्जाम लगाते हुए चिल्लाना शुरु कर देती है। बेचारा पति समझ ही नहीं पाता है कि, वह पत्नी का शिकार हो चुका है।

Viral Video देख लोग दे रहे मजेदार प्रतिक्रिया

इस वीडियो को 1 दिन पहले ही इस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसे देखकर यूजर्स की तरफ से काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें लोग इस महिला को चतुर बता रहे हैं, वहीं एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “फंस गया भाई”। वहीं एक यूजर लिखता है कि, भगवान से डरिये मोहतरमा बेचारे पतियों की ही हमेशा गलती होती है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे बहुत अच्छा आइडिया बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026