---Advertisement---

Viral Video: इस कैमरामैन के डांस के आगे कोरियोग्राफर भी है फेल, पंजाबी गाने पर किया जबरदस्त डांस

शादी का यह वीडियो मचा रहा इंटरनेट पर तबाही। वीडियो में कैमरामैन के डांस परफॉरमेंस ला दी शादी में रौनक। देखिए यह धमाकेदार वीडियो।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 24, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 6:11 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अब ऐसा समय है जिसमें लोग हर छोटी से बड़ी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मिडिया का सहारा लेते है। बर्थडे हो या शादी लोगो अब हर इंपोर्टेंट दिन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखते है। आपने शादी की भी लाखों विडियोज देखी होंगी। कुछ विडियोज लोगों को खुब पसंद आती है। वे ऐसे वीडियो पर खुब प्यार लुटाते दिखते है।

आपने शादी की कई ऐसी वीडियो देखी होगी जिसमें दुल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वाले जमकर मस्ती करते और डांस करते नजर आते है। मगर आज जो विडियो हम आपको दिखाने जा रहें है यह इन सब से काफ़ी अलग है। यह वायरल वीडियो किसी शादी समारोह की है। इस शादी में आए कैमरामैन ने ऐसा धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाया की वहां मजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।

कैमरामैन का दिखा मल्टी टैलेंट

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी की एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दे की शादी में आए कैमरामैन ने हाथ में कैमरा पकड़ के ऐसा धमाकेदार डांस किया की लोग उसके टैलेंट को देख दंग रह गए। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैमरामैन हाथ में कैमरा लिए बड़े जोश के साथ पंजाबी गाने “लौंग मारे लश्करे” पर झूमता दिखाई दे रहा है। इस पॉपुलर गाने पर पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस देने वाला यह कैमरामैन इंटरनेट पर छा गया है।

उसके दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों के अंदर भी जोश भर दिया है। कैमरामैन जिस तरह से कैमरा को बैलेंस करते हुए धमाकेदार डांस करता है वह काबिल-ए-तारीफ है। शादी में आए गेट्स भी कैमरामैन के इस अंदाज को देख काफी उत्साहित दिख रहें है। ऐसा लग रहा है उस कैमरामैन ने अपने जबर्दस्त परफॉर्मेंस से शादी समारोह में जान भर दी है।

लोगों ने दिया वीडियो पर ऐसा रिस्पॉन्स

वीडियो में आप देख सकते हैं की कैमरामैन डांस परफॉर्मेंस शूट करते हुए खुद भी गाने पर झूम रहा है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पंजाबी टच नामक एकाउंट से पोस्ट की गाई इस वीडियो पर अब तक 177.9K व्यूज आ चुकी है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया,”अगर आपके शादी में कैमरामैन ऐसा न करें तो उससे रिफंड मांगिए”।

लोग वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा “काफी अच्छा स्टेप है”। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “लव्ड इट ऑसम”। वहीं एक यूजर ने लिखा, “हमें वह फुटेज दिखाए”। लोग इस वीडियो को खुब पसंद कर रहें है। वाकई कैमरामैन ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल जीत ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Viral Video

फ़रवरी 13, 2026