---Advertisement---

Viral Video: ‘रुम पर आ जाओ..’ अश्लील मास्टर ने छात्रा को दिया ऑफर तो छात्रों ने लगा दी वाट, देखें कैसे टीचर को किया बेनकाब?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां के पीएमश्री कॉलेज के टीचर ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर रुम पर बुलाने के लिए कहा है। लड़की ने कॉलेज के अन्य छात्रों को जब ये करतूत बताई तो उन्होंने मिलकर क्लास लगा दी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 4:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मध्य प्रदेश के रीवा से एक अश्लील मास्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो कॉलेज की छात्रा को रुम पर बुलाने का ऑफर दे रहा था। इतना ही  नहीं मैसेज करके बेहद अश्लील बातें भी कहीं हैं। छात्रा ने इसकी शिकायत जब लोगों से की तो कॉलेज के छात्रों ने उसे सबक सिखाने के लिए का ऐसा अनोखा तरीका निकाला कि, टीचर कुछ भी ना कर सका। छात्रों ने सरेआम टीचर की नीच हरकत की पोल खोली है। ये घटना रीवा के पीएमश्री कॉलेज मॉडल साइंस कॉलेज की बताई जा रही है।  इस घटना को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो मास्टर पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

छात्रा को मास्टर ने भेजे अश्लील मैसेज

रीवा के पीएमश्री कॉलेज मॉडल साइंस कॉलेज के टीचर का पर्दाफाश करते छात्रों के वीडियो को सोशल मीडिया पर
Priya singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘यह आदमी शिक्षक के नाम पर कलंक है यह आधी रात को छात्रा को मैसेज कर शिक्षक बोला – “तुम अच्छी लगती हो रूम पर आ जाओ….”मना करने पर धमकाया कहा”..मैं नहीं चाहता तुम्हे कोई परेशानी हो..सोच लो तुम”..
जिसके बाद से जब वहां के लड़के मैसज लेकर इसके पास पहुंचे तब इसकी बोलती बंद हो गई। घटना मध्यप्रदेश के रीवा के पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) की है।’

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, छात्र टीचर को रोकर उसकी काली करतूत दिखा रहे हैं। लेकिन मास्टर बहुत ही बेशर्मी से इंकार कर रहा है और बार-बार छात्रा का नाम पूछ रहा है। इतना ही नहीं वो छात्रों को आवाज नीचे करके बात करने की बात भी कह रहा है। इस घटना के वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Viral Video का क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के  पीएमश्री कॉलेज मॉडल साइंस कॉलेज में छात्रा को परेशान कर रहे टीचर पर अब मैनेजमेंट ने एक्शन ले लिया है। फर्स्ट ईयर की छात्रा ने आरोपी टीचर की काली करतूत स्क्रीन शॉट को शेयर करके बताई। इसके बाद कॉलेज ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए जांच कमेठी का गठन किया। टीचर ने अपनी गलती को मान लिया है। लेकिन टीचर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस तरह के आरोप परिजन लगा रहे हैं। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि, टीचर कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ाता है। वो छात्रा को करीब एक महीने से तंग कर रहा है। छात्रा का आरोप है कि, वो धमकाता भी था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026