---Advertisement---

Viral Video: Coolie No 1! सुपर कुली की परफॉर्मेंस देख सोशल मीडिया रह गया हैरान, सीट दिलाने के लिए बना ‘बाहुबली’

Viral Video: कुली को सामान उठाते तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन यहां तो वह यात्रियों को उठाकर ट्रेन में बिठा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2024 5:05 अपराह्न | Updated: नवम्बर 17, 2024 5:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है और यूजर्स को इनमें से फनी और मजेदार वीडियो काफी पसंद आते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो न सिर्फ मजेदार है बल्कि भारत की आम जनता की ऐसी कड़वी सच्चाई को भी दर्शाता है। जी हां हमने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि इस वीडियो से ये भी पता लगता है कि आम ओर गरीब जनता भारत में किन बड़ी परेशानियों से गुजरती है। अब बात करें वीडियो की तो उसमें एक कुली नजर आ रहा है जो सवारियों को ट्रेन में चढ़ा रहा है।

Viral Video में कुली का जबरदस्त एक्शन देख आप रह जाएंगे हैरान

https://twitter.com/HasnaZaruriHai/status/1857660117740851235

@HasnaZaruriHai x चैनल से शेयर इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “कुली नंबर 1।” आपने भी आमतौर पर रेलवे स्टेशन आदि पर कुली देखे होंगे जो यात्रियों का सामान वगैरह ट्रेन तक पहुंचाने का काम करते है ताकि यात्री को भारी सामान के साथ असुविधा न हो पर ये कुली बाकियों ने दो कदम आगे निकला और सामान का तो पता नहीं पर यात्रियों को खचाखच भरी ट्रेन के अंदर पहुंचने का शानदार नमूना पेश करते नजर आया।

इस कुली ने देखा कि इसके यात्री जब भीड़ भरी ट्रेन में नहीं घुस पा रहे है तो उसने दिमाग लगाते हुए इमरजेंसी खिड़की के जरिए पहले एक महिला और फिर एक लड़के को उठा पर खिड़की से अंदर पहुंचा दिया। कुली की ताकत देख कर सोशल मीडिया यूजर्स उसे सुपर कुली और बाहुबली कुली का टैग दे रहे है। साथ ही जिस स्पीड से उसने ये कारनामा किया वो किसी को भी हैरान कर सकता है।

Viral Video में दिखा ट्रेन की भीड़ और परेशान यात्रियों की झलक

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बारिश हो रही है। साथ ही एक और बात जो करनी जरूरी है वो ये कि आम जनता जिनके लिए भारतीय रेल ही एकमात्र सस्ता विकल्प है उनकी परेशानी समझना भी जरूरी है। त्यौहार पर्वों के दौरान लाखों यात्री जो घर से दूर है वो अपने राज्य पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लेते है। रिजर्वेशन टिकट न मिलने पर जनरल डब्बों में जाना इनकी मजबूरी है या फिर पैसे की कमी की वजह से भी इन्हें जबरदस्त भीड़ भरे कंपार्टमेंट में सफर करना पड़ता है।

Viral Video देख क्या कह रहे यूजर्स इंटरनेट पर

https://twitter.com/yaarhadhay/status/1857682326634787051

ट्रेन के अंदर पहुंचने की मारामारी के बाद ये किस तरह सफर करते है वो सोच कर ही शायद आपकी हालत खराब हो जाए । इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने इस मुद्दे को काफी सकारात्मक रूप से उठाया भी है और कुछ ने सिर्फ इसे मजेदार समझ कर देखा। इसपर एक यूजर ने लिखा, “रिजर्व सीट पाने का सबसे तेज़ तरीका।” एक यूजर ने कहा, “उसी तकनीकी का हजार ,पांच सौ लिया होगा भाई ने।” एक ने कहा, “ये कूली है।” एक ने कहा, “ये क्या हो रहा है।”ऐसी ही अन्य तमाम खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026