---Advertisement---

Viral Video: बछड़े की तरफ बढ़ रहे घोड़े पर कहर बनकर टूटी गाय, देखें कैसे गौ माता की हिम्मत के आगे चित हुआ घोड़ा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाय और घोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गौ माता पावरफुल घोड़े पर हमला कर रही है। इस लड़ाई को देख यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2025 2:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घोड़े की स्पीड और ताकत से तो हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस पावरफुल जानवर को चित होते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। दरअसल, Social Media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गौ माता ताकतवर जानवर पर भारी पड़ती हुई दिख रही हैं। गाय को घोड़े पर इसलिए गुस्सा आ जाता है क्योंकि वह उसके बच्चे की तरफ बढ़ रहा होता है। इसके बाद गाय घोड़े का वो हाल करती है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

घोड़े की ताकत पर भारी पड़ी गौ माता की ममता

इस हैरतअंगेज फाइट के Viral Video को prey नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो किसी मैदानी इलाके का लग रहा है।

Watch Video

इसमें देखा जा सकता है कि, एक गाय अपने बछड़े के साथ खड़ी है। तभी वहां पर घोड़ा आ जाता है और वह बच्चे की तरफ बढ़ने लगता है। इसके बाद गाय को भयंकर गुस्सा आ जाता है और वह इस घोड़े पर कहर की तरह टूटा पड़ती है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, गौ माता की ममता किस तरह से जाग चुकी है और वह अपने बच्चे को जरा भी हानि नहीं पहुचने देना चाहती है।

Viral Video चौंका देगा

इस वायरल वीडियो के अंत में गौ माता के सपोर्ट में वहां पर मौजूद अन्य गाय भी आ जाती हैं। वहीं, घोड़ा बेबस होकर चुपचाप खड़ा हो जाता है। लास्ट में घोड़े के पास बछड़ा नजर आ रहा है। वहीं, घोड़े के तेवर भी कम दिख रहे हैं। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे prey एक्स हैंडल से 4 मार्च यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 5000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो चौंका रहा है।

जब हिरण मां बच्चे के लिए भिड़ गई मगरमच्छ से

आपको बता दें, जानवरों के द्वारा अपने बच्चों के बचाने के कई वायरल वीडियो सामने आते रहते हैं।

Watch Video

एक ऐसा ही वीडियो हिरण मां का आया था। इसमें ये मां अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ जाती है। वीडियो के अंत में हिरण मां की जान चली जाती है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।इस वीडियो को theloveepunch नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now