---Advertisement---

Viral Video: जालिम मर्द! बीच रोड पर बीवी के बाल पकड़कर पीटता पति वायरल, वहशीपना देख लोगों के खून में लगी आग

Viral Video: बीच सड़क पर पत्नी को पीटता जालिम पति हुआ वायरल देख लोगों का फूटा गुस्सा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 5, 2024 4:43 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घर में पति और पत्नी के बीच लड़ाई होना बेहद सामान्य है लेकिन जब ये लड़ाई घर के बाहर आ जाती है तो सामान्य नहीं रह जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी को बीच रोड पर काफी बुरी तरह से पीट रहा है वो सिर्फ पीट नहीं रहा बल्कि उसके बाल खींचकर उसे सरेआम जलील भी कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, सड़क पर मौजूद भीड़ महिला को सिर्फ पिटते हुए देख रही है। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है।

बीच रोड पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा

इस मन को खराब कर देने वाली वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई की है। इसके साथ ही इस लड़ाई का कारण दोनों के बीच के मतभेद बताए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति बीच सड़क पर पत्नी के बाल पकड़-पकड़कर मार रहा है। इस दौरान वह एक के बाद एक करके कई सारे थप्पड़ भी मार रहा है। महिला खुद को बचाने के लिए भी आदमी पर हमला करने की कोशिश कर रही है लेकिन पति के आगे वह बेबस नजर आ रही है। बीच-बीच में कुछ राहगीर इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस लड़ाई को वह रोक नहीं पा रहे हैं।

Viral Video देख लोगों को खौला खून

बीच सड़क पर किसी औरत की इतनी बुरी तरह से पिटाई होता देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो को 5 अगस्त को यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक एक लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स बोल रहे हैं ये तो घर-घर की कहानी है। वहीं, कुछ लोग इस महिला को पीट रहे आदमी को घटिया इंसान बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026