---Advertisement---

Viral Video: खूंखार आंटी! गाने की धुन पर झूमते हुए महिला ने चलाई गोलियां, कारनामा देख यूजर बोला “फ्लावर नहीं फायर है”

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वह फिल्मी गानों पर झूमते हुए गन चला रही है। आस-पास परिजन भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स चौंक गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2025 3:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हर्ष और उल्लास में हवाई फायरिंग करना गैर- कानूनी है। लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं। Social Media पर अकसर इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक आंटी फिल्मों गानों पर नाचते हुए फायरिंग कर रही है। एक के बाद एक करके वो कई सारे फायर कर देती है। महिला जब ये कारनामा कर रही होती है तो इसे किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब ये आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

महिला ने नाचते हुए चलाई गोली

Watch Video

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मे एक्स के rareindianclips नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘कांटा लगा’ और नीली साड़ी पहनी आंटी परिजनों के साथ झूमते हुए गन चला रही है। आंटी के हाथ में पिस्तौल है और वो एक के बाद एक करके कई फायर झोंक देती है। इस दौरान वह खुशी से झूम रही है। महिला जब ये कर रही होती है तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो कि, अब वायरल हो रहा है।

Viral Video में आंटी की हिम्मत ने यूजर्स को चौंकाया

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 6 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक लिखता है, “फ्लावर नहीं फायर है”। दूसरा लिखता है “अबला मत समझना मैं तुम लोगों का तबला बजा दूंगी।” तीसरा लिखता है, “बड़े ही जिगरे वाले लोग हैं, कोई भी हादसा हो सकता था।” वीडियो में दिख रही महिला यूजर्स को दंग कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026