---Advertisement---

Viral Video: मौत को मात! 3 खूंखार मगरमच्छ चाहकर भी छोटी मछली को नहीं बना सके निवाला, देखें अद्भुत चमत्कार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अद्भुत चमत्कार का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें एक मछली 3 मगरमच्छों से अनोखे तरीके से बच जाती है। वीडियो को देखने के बाद आप इसे मौत को चित बताएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 28, 2025 4:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे अद्भुत चमत्कार कैद हो जाते हैं। जिन्हें खुली आंखों से देखने पर भी यकीन नहीं होता है। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक छोटी सी मछली जिंदगी और मौत के बीच फंसी हुई है उसके सामने तीन खूंखार मगरमच्छ हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, ये चाहकर भी इसे निवाला नहीं बना पाते हैं। क्योंकि वह अविश्वसनीय तरीके से बच जाती है।

क्या हुआ जब मगरमच्छों के बीच फंसी छोटी मछली?

इस वायरल वीडियो में दिख रही मछली को अगर मौत को मात देने वाला कहें तो गलत नहीं होगा।

Watch Post

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1895362490214846573

ये वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के Wildlife Uncensored हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मछली पानी से तड़प रही है। इस दौरान वह काफी उछल रही है। वह सांस गिनते-गिनते मगरमच्छों के झुंड के बीच पहुंच जाती है। इस दौरान एक मगरमच्छ की उस पर नजर पड़ जाती है। वह जैसे ही इसकी तरफ आगे बढ़ता है और खाने की सोचता है वैसे ही सामने वाले मगरमच्छ वहां पर मौजूद अन्य मगरमच्छों को धक्का देते हुए पानी के अंदर ले जाते है और ये मछली बच जाती है। ये मगरमच्छ चाहकर भी छोटी सी मछली को नहीं खा पाते हैं।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

मगरमच्छों के बीच फंसी इस मछली के वायरल वीडियो को एक्स पर28 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘आदमी जब किसी महिला के प्यार में होता है तो ऐसा ही करता है’, तो वहीं, दूसरा लिखता है कि,’छोटी मछली समझकर छोड़ दिया’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now