---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली बनी चोरों का हब! दिन दहाड़े चाकू के दम पर सब्जीवाले को लूटते गैंग हुआ वायरल, वीडियो खौफ में ला रहा

Viral Video: दिल्ली में दिन दहाड़े चोरों ने सब्जी वाले को लूटा। वीडियो देख खौफ में आए लोग।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 24, 2024 6:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी दिल्ली की मेट्रो की मारपीट वायरल होती है तो कभी दिल्ली बस में हुई अजीबों हरकतें सामने आती रहती हैं, जिसकी वजह से लोग काफी हैरत में पड़ जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली का खुजली गैंग काफी वायरल हुआ था ,ये गैंग खुजली वाला पाउडर डालकर लोगों को लुटता था। एक बार फिर से एक नया गैंग वायरल होने लगा है, ये चोर दिन दहाड़े चाकू के दम पर लोगों को लूटते हैं। ऐसा ही ताजा मामला भजनपुरा से आया है, जिसमें ये चोर चाकू के दम पर सब्जी वाले को लूट रहे हैं।

दिल्ली में दिनदहाड़े चोरों ने सब्जी वाले को लूटा

इस घटना के वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “देश की राजधानी दिल्ली में भजनपुरा इलाके का ये CCTV देखिए…एक सब्जी विक्रेता को कैसे लूटा गया। दिल्ली में ये गैंग सबसे ज्यादा एक्टिव है। राह चलते लोगों की गर्दन पकड़ लेता है। एक कोने में ले जाकर उनसे लूटपाट करता है। कई बार जान पर बन आती है।”

Viral Video देख डर रहे लोग

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दिन दहाड़े गली में कुछ लोग सब्जी वाले को रोक लेते हैं। इसके बाद ये चाकू निकालकर उसके गले में रख देते हैं और उससे पैसे छीन लेते हैं। हैरानी की बात ये है कि, इस आदमी को बचाने के लिए कोई नहीं आता है। ये चोर अपने काम को अंजाम देकर भाग जाते हैं और बेचारा सब्जी वाला बेबस होकर उनके पीछे भागता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो 24 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोग कमेंट करते हुए दिल्ली में बढ़ रही इन घटनाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों के डरा दिया है। क्योंकि ये हादसा किसी के साथ भी हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026