---Advertisement---

Viral Video: देवदास! बीच सड़क युवक ने गर्लफ्रेंड को बेवफाई करते पकड़ा, सपना-सपना चिल्लाकर किया फुल हाईवोल्टेज ड्रामा

Viral Video: गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए देख एक युवक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और इस फिल्मी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 1:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल टूटे आशिक को दुनिया की परवाह नहीं होती है और वह अपने प्यार के लिए किसी भी हद की पार करने की काबिलियत रखते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या क्या कह रहे हैं और ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जहां गर्लफ्रेंड की बेवफाई को देख एक युवक ने बीच सड़क कुछ ऐसा किया जो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो को देख आपको धड़कन के सुनील शेट्टी यानी देव और देवदास के शाहरुख खान की याद आ जाएगी।

Viral Video को देख आशिक आया सुर्खियों में

इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक गाड़ी के सामने युवक सपना सपना चिल्लाते हुए नजर आ रहा है। यह मामला दिल्ली का बताया जा रहा है जहां अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए एक युवक ने देखा तो वह बीच सड़क ही ड्रामा करने लगा। वह गाड़ी के आगे जाकर सपना सपना चिल्ला रहा है और कह रहा है मैं मर जाऊंग। वहीं युवक की हरकत देखने के बाद वहां भीड़ जमा हो जाती है और उस युवक को गाड़ी के आगे से हटाया जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह चिल्ला चिल्ला कर कहता है कि सपना मैं मर जाऊंगा और कथित गर्लफ्रेंड से मिन्नतें करते दिखता ही।

वीडियो को देख लोग दे रहे इस तरह की प्रतिक्रिया

इस ड्रामा को देखने के बाद लोगों की भीड़ उसहैं युवक को संभालते हुए नजर आती है और Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1.2मिलियन न्यूज़ मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा बहुत बुरा हुआ भाई के साथ। एक ने कहा गलत इंसान के साथ अटैचमेंट जिंदगी बर्बाद कर देती है तो दूसरे ने कहा पॉपकॉर्न टाइम। एक यूजर ने लिखा लड़का भी पागल है जो जाए उसको भाड़ में जाने दो तो दूसरे ने कहा देवदास और अंजलि का देव बनकर कोई फायदा नहीं है। एक ने कहा कलयुग है भाई कलयुग।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026