---Advertisement---

Viral Video: ‘हीरे की खेती’! ट्रेन की सीट खाली कराने का चंट लड़के ने निकाला धाकड़ जुगाड़, राजशाही देख यूजर बोला ‘फेंकने वालों का जलवा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन की सीट खाली करवाते एक चंट लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स फेंकने वालों की तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि लड़के का जुगाड़ काम कर जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2025 2:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन की सीट को लेकर अकसर यात्रियों में लड़ाई और मारपीट होती रहती है। इन घटनाओं के तमाम तरह के वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब कोई चंटाई दिखाकर किसी से सीट भी खाली करवा ले और तानाशाही भी दिखाए। ये वायरल वीडियो कुछ ऐसा ही है। Social Media पर चतुराई दिखाते हुए सीट खाली करवाता हुए लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़का अपनी हीरे की खेती का नाम लेते हुए ट्रेन में मौजूद लोगों को अपना फैंन बना देता है।

ट्रेन की सीट खाली कराने का लड़के ने निकाला अनोखा तरीका

ये Viral Video सोशल मीडिया पर Shivani Sahu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “फेंकने के मामले में इस व्यक्ति का कोई तोड़ नहीं।” वीडियो में एक लड़का जैसे ही ट्रेन में एंट्री करती है वैसे ही वो भीड़ से परेशान हो जाता है और बोलता है कि, उसका प्लेन का टिकट था लेकिन कैंसिल हो गया। इसके बाद वो माहौल बनाने के लिए वहां पर मौजूद लोगों से बोलता है कि, उसकी हीरे की खेती है और बहुत अमीर है। ये सुनते ही आस-पास के यात्री अपनी सीट खाली करके जमीन पर बैठ जाते हैं और लड़का उनकी सीट घेर लेता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए लड़के के फैन

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 27 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 35000 व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ आज-कल फेंकने वालों का जलवा’ । दूसरा लिखता है, बहुत ज्यादा मजा आया। तीसरा लिखता है, ‘कुछ ज्यादा नहीं फेंक दिया।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये वारल वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। ये रियल नहीं रील है। इस वीडियो का कॉन्सेप्ट लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026